वायरल न्यूज़

Shocking Video: हैदराबाद से यूपी जा रहे थे कार सवार, छत में बैठा इंतजार कर रहा था 'काल'

Viral Video: कार सवार लोगों ने बताया कि वह हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे, इस बीच उन्हें कार की छत के अंदर एक सांप नजर आया। सांप देखते ही कार में बैठे लोगों की हालत खराब हो गई।

Image

कार में मिला सांप

KEY HIGHLIGHTS
  • चलती कार में सांप दिखने से मचा हड़कंप
  • सर्प मित्र ने सांप का किया रेस्क्यू
  • सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा

Viral Video: सांप इस धरती पर पाए जाने वाले सबसे खूंखार जीवों में से एक माना जाता है। धरती पर लगभग 3000 से 3200 प्रजाति के सांप पाए जाते हैं। इसमें से लगभग 600 प्रजाति के सांप जहरीले होते हैं, जबकि बाकी के सांपों में जहर नहीं होता है। हालांकि, जहरीले हों या बिना जहर वाले सांप, यह एक ऐसा जीव है जिसे देखते ही लोगों की हालत खराब हो जाती है। देश में इन दिनों मानसून का सीजन चल रहा है। इससे आपको जगह-जगह पर सांप देखने को मिल जाएंगे।

वीडियो देखकर कांप जाएंगे आप

बड़े-बुजुर्ग भी कहते हैं कि बरसात के मौसम में लोगों को अलर्ट रहना चाहिए। बरसात में सांप कहीं भी देखने को मिल सकते हैं। कई बार यह लोगों के जूते में घुस जाते हैं। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के सिवनी में चलती सफारी कार में अचानक सांप दिखने से हड़कंप मच गया। कार सवार लोगों ने बताया कि वह हैदराबाद से उत्तरप्रदेश जा रहे थे, इस बीच उन्हें कार की छत के अंदर एक सांप नजर आया। सांप देखते ही कार में बैठे लोगों की हालत खराब हो गई। देखें वीडियो-

कार सवार लोगों ने बताया कि जैसे ही उन्होंने कार की छत में सांप नजर आया, उन्होंने ड्राइवर से कार रोकने को कहा। इसके बाद कार में बैठे लोग जल्दी से बाहर आए और फिर स्थानीय लोगों की मदद से सर्प मित्र को बुलाया गया। सर्प मित्र प्रवीण तिवारी ने मौके पर पहुंचकर सफारी कार की छत से 4 फिट लम्बे धामन सांप का रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article