वायरल न्यूज़

Shocking: दोस्त से पूछा सवाल- पहले मुर्गी आई या अंडा? नहीं दिया जवाब तो चाकू से कर दिया कत्ल

Ajab Gajab News: एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से दारू के नशे में पूछा कि धरती पर पहले मुर्गी आई या अंडा? जब दूसरे दोस्त के पास इस सवाल का जवाब नहीं था तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दोस्तों के बीच अजीबोगरीब लड़ाई
  • पहले ने की दूसरे दोस्त की हत्या
  • चाकू से 15 वार कर उतारा मौत के घाट

Ajab Gajab News: आज दुनियाभर में इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। लोग अपने दोस्तों को प्यारे-प्यारे गिफ्ट्स भेज रहे हैं और दोस्ती की कसमें खाई जा रही हैं। दूसरी तरफ इंडोनेशिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने अपने दोस्त की सिर्फ इस वजह से चाकू मार-मारकर हत्या कर दी, क्योंकि वह एक सवाल का जवाब नहीं दे पाया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शख्स ने अपने दोस्त से सवाल पूछा था कि पहले मुर्गी आई या अंडा?

दो दोस्तों के बीच शुरू हुई लड़ाई

खबर के अनुसार, इंडोनेशिया के साउथ ईस्ट सुलावेसी के मुना रीजेंसी में दो दोस्तों के बीच मात्र एक सवाल को लेकर झगड़ा हो गया। दरअसल, एक दोस्त ने दूसरे दोस्त से दारू के नशे में पूछा कि धरती पर पहले मुर्गी आई या अंडा? जब दूसरे दोस्त के पास इस सवाल का जवाब नहीं था तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इसके बाद यह झगड़े बेहद खौफनाक अंदाज में अंत हुआ। दरअसल, पहले दोस्त ने दूसरे दोस्त पर चाकू से वार किया और तब तक वार करता रहा जब तक उसकी मौत नहीं हो गई।

दोस्त ने चाकू से किए 15 वार

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों दोस्त बैठकर एक साथ दारू पी रहे थे। जब दोनों दोस्तों को नशा चढ़ गया तो दोनों में बहस शुरू हो गई। यह बहस इस बात पर शुरू हुई कि एक दोस्त ने दूसरे से एक सवाल पूछ लिया। पहले दोस्त ने सवाल पूछा कि पहले मुर्गी आई या अंडा? इसके बाद दूसरे दोस्त से जवाब नहीं मिला तो माहौल बिगड़ने लगा। तब पहले दोस्त ने चाकू निकाला और कुल 15 वार करके अपने दोस्त की जिंदगी वहीं खत्म कर दी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article