OMG: इस गांव में इंसान तो इंसान पशु-पक्षी भी हैं अंधे, पैदा होते हैं ठीक लेकिन बाद में चली जाती है रोशनी

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Aug 5, 2023, 08:50 PM IST

Ajab Gajab News: गांव में जब किसी बच्चे का जन्म होता है, उस दौरान वह बिल्कुल ठीक होता है। धीरे-धीरे उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। गांव में तकरीबन 70 झोपड़ियां हैं और सभी झोपड़ियों में अंधे लोग रहते हैं। यहां के पशु-पक्षी भी अंधे ही हैं।

Ajab Gajab News: दुनिया में बहुत सारी रहस्यमयी जगह है। एक गांव ऐसा भी है, जहां इंसान तो इंसान बल्कि सारे जानवर भी अंधे हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जब यहां के इंसान और जानवर पैदा होते हैं तो वह नॉर्मल रहते हैं। हालांकि, बाद में वह अंधे हो जाते हैं। यह बीमारी काफी सालों से गांव के लोगों में चली आ रही है। यहां तक कि उनकी पैदा होने वाली पीढ़ी भी अंधी ही है। यह सोचने पर ही हैरानी होती है कि कैसे पूरा का पूरा गांव अंधा है।

BLIND village

अंधों का गांव (ट्विटर)

इंसान छोड़िए सारे जानवर भी हैं अंधे

इस गांव में इंसान तो छोड़िए सारे जानवर भी अंधे हैं। इसे दुनियाभर में अंधों का गांव कहा जाता है। यह अनोखा गांव मैक्सिको में है। इसके पीछे एक गहरा रहस्य बताया जाता है। टिल्टेपक नाम के इस गांव में सारे लोग जोपोटेक जनजाति के ही है। गांव में जब किसी बच्चे का जन्म होता है, उस दौरान वह बिल्कुल ठीक होता है। हालांकि, कुछ समय के बाद धीरे-धीरे उसकी आंखों की रोशनी चली जाती है। इसके बाद वह अन्य लोगों की तरह अंधा हो जाता है।

End of Feed