अजब: यहां मर्दों की जबरदस्ती करवाई जाती है दो शादी? मना करने पर आजीवन काटनी पड़ती है जेल, जानिए सच्चाई

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jul 10, 2023, 05:31 PM IST

Ajab Gajab News: दावा किया गया है कि इरीट्रिया की सरकार ने मर्दों की शादी को लेकर इस तरह ऑर्डर पास किया है। इसमें कहा गया है कि मर्दों को दो शादी करना अनिवार्य है। अगर वह दो शादी नहीं करते हैं तो उन्हें आजीवन जेल की सजा काटनी पड़ेगी।

Ajab Gajab News: दुनिया की अलग-अलग जगहों पर शादी की अलग-अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। इसी क्रम में एक मान्यता को लेकर काफी बातें की जा रही हैं। पिछले कुछ समय से अफ्रीकी देश इरीट्रिया को लेकर दावा किया जा रहा है कि वहां मर्दों को जबरदस्ती दो शादियां करनी पड़ती है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जाता है कि जो मर्द दो शादी के लिए मना कर देते हैं, उन्हें आजीवन जेल की सजा काटनी पड़ती है। इस दावे के सामने आने के बाद पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही थी।

two marriage

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

क्या सच में करनी पड़ती है दो शादी

इससे संबंधित एक ट्वीट भी जमकर वायरल होता रहता है। जिसमें दावा किया गया है कि सरकार ने मर्दों की शादी को लेकर इस तरह ऑर्डर पास किया है। दावा किया जाता रहा है कि इरीट्रिया में महिलाओं की बढ़ती संख्या के कारण यह कानून बनाया गया है। यह दावा किया गया कि इरीट्रिया और इथियोपिया का युद्ध चल रहा है। इस कारण यहां पर महिलाओं की संख्या मर्दों से ज्यादा है। इस कारण मर्दों को दो शादियां करनी पड़ती हैं और कोई भी महिला अपने पति को ऐसा करने से रोक नहीं सकती।

End of Feed