वायरल न्यूज़

अजब: Valentine Day पर यहां किराये पर मिलती है गर्लफ्रेंड, सिंगल लड़कियां भी पा सकती हैं बॉयफ्रेंड

Partner in Rent: सबसे अच्छी बात यह है कि आपको गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बिना कमिटमेंट वाले मिल जाएंगे। सिंगल लड़के कुछ पैसे में अपने लिए किराए पर गर्लफ्रेंड ला सकते हैं। वहीं लड़कियां भी ​​कुछ पैसे में अपने लिए बॉयफ्रेंड पा सकती हैं।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

Partner in Rent: वैलेंटाइन वीक में कपल्स अपने पार्टनर के साथ अपना प्यार की फीलिंग्स शेयर करते हैं। कपल्स के लिए यह वीक बहुत ही स्पेशल होता है। हालांकि, जिनके पार्टनर नहीं होते उन्हें इस वीक में थोड़ा बुरा भी फील होता है। अगर आप भी वैलेंटाइन वीक में सिंगल हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत खास है। इस वैलेंटाइन डे पर आप अपने लिए किराए पर पार्टनर ला सकते हैं।

किराए पर पार्टनर का चलन

सिंगल लड़के कुछ पैसे में अपने लिए किराए पर गर्लफ्रेंड ला सकते हैं। वहीं लड़कियां भी कुछ पैसे में अपने लिए बॉयफ्रेंड पा सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आपको गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बिना कमिटमेंट वाले मिल जाएंगे। अब आपको बताते हैं कि ऐसा कहां हो रहा है। हमारे पड़ोसी देश चीन-जापान और वियतनाम में ऐसी सुविधा सिंगल लोगों को मिल सकती है।

Representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

चीन से शुरू हुई थी सर्विस

चलिए आपको बताते हैं कि किराए की गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड पाने के लिए लोगों को कितना पैसा खर्च करना पड़ेगा। चीन में साल 2018 से गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड हायर करने का ट्रेंड चल रहा है। तब 20 मिनट की सर्विस के लिए लोगों को 10 रुपये खर्च करने पड़ते थे। बता दें कि यह सर्विस शॉपिंग मॉल में दी जाती थी। 10 रुपये में गर्लफ्रेंड को अपने साथ नहीं ले जा सकते, बस उनसे आप दूर से बात कर सकते थे।

Representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर (Istock)

पैकेज के अनुसार सर्विस

हालांकि, अब आप गर्लफ्रेंड के साथ खाना-पीना, घूमना-फिरना भी कर सकते हैं। आप जिस तरह का पैकेज लेंगे, उसके मुताबिक सर्विस लेकर आप उन्हें घर छोड़ सकते हैं। (नोट- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह लेख अलग-अलग वेबसाइट्स पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर साझा की जा रही है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article