वायरल न्यूज़

Diwali Funny Video: इन वीडियोज के बिना अधूरा है दिवाली का मजा, दम है तो हंसी रोककर दिखाएं

Diwali Funny Video: सबसे पहले हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसमें एक शख्स दिवाली पर पटाखे जलाते दिख रहा है। यह शख्स बिना टीशर्ट पहने नजर आ रहा है और पटाखे जलाते समय थोड़ा डर भी रहा है।

Image

दिवाली फनी वीडियो (ट्विटर)

Diwali Funny Video: दिवाली खुशियों का त्योहार है। हर साल दिवाली पर लोग अपने घरों को सजाते हैं और मां लक्ष्मी और गणेश की पूजा करते हैं। इसके अलावा खुशियां प्रदर्शित करने के तौर पर लोग पटाखे और फुलझड़ियां जलाते हैं। इसी क्रम में दिवाली पर कुछ ऐसे वीडियो भी देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की हंसी छूट जाती है। इस दिवाली हम आपके लिए ऐसे ही कुछ वीडियो लेकर आए हैं। इन वीडियोज के बिना दिवाली का मजा अधूरा है।

वीडियो देखकर आ जाएगा मजा

अगर आप इन वीडियो को देख लेंगे तो शायद ही अपनी हंसी रोक पाएंगे। ये वीडियो ऐसे हैं, जो लोगों के कैमरे में कैद हो गए और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गए। सबसे पहले हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, उसमें एक शख्स दिवाली पर पटाखे जलाते दिख रहा है। यह शख्स बिना टीशर्ट पहने नजर आ रहा है और पटाखे जलाते समय थोड़ा डर भी रहा है। इसके बाद जैसे ही शख्स पटाखे में आग लगा पाता है, जोर से दौड़ लगा देता है। देखें वीडियो-

हालांकि दौड़ लगाने के क्रम में शख्स का बैलेंस लड़खड़ा जाता है। इसके बाद शख्स पेट के बल जोर से सड़क पर गिरता है। इस वीडियो को देखकर शायद ही आप अपनी हंसी कंट्रोल कर पाएंगे। आप देख सकते हैं कि जिस तरह शख्स जमीन पर गिरता है, ऐसा लग रहा है कि उसे जोर की चोट लगी होगी। हालांकि लोगों को यह देखकर खूब मजा आ रहा है। इसके अलावा भी हम आपके लिए कुछ वीडियो डाल रहे हैं, जिन्हें देखकर आपको मौज आने वाली है।

यकीनन आपको दिवाली के इन मजेदार वीडियोज को देखकर मौज आई होगी।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article