वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: दोस्त ने शादी में दिया ऐसा गिफ्ट, दूल्हे को पकड़ ले गई पुलिस, खानी पड़ी जेल की हवा

Ajab Gajab News: शादी में दूल्हे के एक दोस्त ने बहुत ही हैरान करने वाला गिफ्ट दिया। दरअसल, दूल्हे के दोस्त ने उसे शेर का बच्चा गिफ्ट कर दिया। दोस्त ने एक छोटे से पिंजरे में बंद शेर का बच्चा दूल्हे को शादी में गिफ्ट किया।

Image

शादी में अनोखा गिफ्ट (इंस्टाग्राम)

Ajab Gajab News: भारत में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। शादियों में दूल्हा-दुल्हन को तरह-तरह के गिफ्ट मिलते हैं। शादियों में सबसे मजेदार गिफ्ट दोस्त ही देते हैं। इसी क्रम में एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हे के दोस्त कुछ ऐसा गिफ्ट लेकर आए, जिसके बाद दूल्हे को जेल की हवा खानी पड़ गई। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है।

दोस्त ने शादी में गिफ्ट किया शेर का बच्चा

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हे की शादी हो रही है। इस शादी में दूल्हे के एक दोस्त ने बहुत ही हैरान करने वाला गिफ्ट दिया। दरअसल, दूल्हे के दोस्त ने उसे शेर का बच्चा गिफ्ट कर दिया। दोस्त ने एक छोटे से पिंजरे में बंद शेर का बच्चा दूल्हे को शादी में गिफ्ट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई और दूल्हे को थाने उठा लाई। देखें यह वीडियो-

बता दें कि शेर को जंगल का राजा कहा जाता है और इसे पालना अपराध की श्रेणी में आता है। पाकिस्तानी वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट के मुताबिक, शेर खतरनाक पशु है। इसे इंसानों के रहने वाले रिहाइशी इलाकों पर नहीं रखा जा सकता है।

पाकिस्तान में शेर-चीता जैसे जंगली जानवरों को ब्रीडिंग फॉर्म्स पर रखने के नियम वाइल्डलाइफ डिपार्टमेंट की तरफ से तय किए गए हैं। इनका पालन करना अनिवार्य है। (नोट- यह खबर वायरल वीडियो के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।)

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article