Roti Like Bedsheet: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो रोटी मेकिंग का है। वीडियो में आपको काफी अलग तरह की रोटी देखने को मिलेगी। दरअसल, यह रोटी आपको साइज में काफी बड़ी नजर आएगी। इस रोटी कि विशालता देखकर आपको यकीन नहीं होगा। आप सवाल कर बैठेंगे कि यह रोटी है या चादर। यह रोटी इतनी बड़ी है कि एक आदमी इसे खा ही नहीं सकता है।
चादर से बड़ी रोटी (इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- Ajab Gajab: चोरी करने के लिए घर में घुसा, कीमती सामान ना मिला तो महिला को Kiss करके भागा चोर
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @youcreatorzee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजीब से तवे पर विशाल रोटी बनाता दिख रहा है। आपको यह रोटी किसी कंबल या चादर के साइज की दिखाई देगी। वीडियो में बताया गया है कि यह रोटी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बनती है। इतनी बड़ी रोटियां आमतौर पर शादियों में बनाई जाती है। आप देख पाएंगे कि रोटी का साइज 10-12 फीट से भी ज्यादा है। देखें वीडियो-
इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज है, इतनी बड़ी रोटी को बनाना। आप शख्स को टैलेंट की दुकान मान लेंगे। आप देख पाएंगे कि शख्स पहले आटे की बड़ी की गोली लेता है। इसके बाद उसे हाथों से घुमा-घुमाकर बड़ा करता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह चादर सी बड़ी हो जाती है, शख्स उसे लोहे के गोल सिलेंडर जैसे दिखने वाले तवे पर डाल देता है। इसके बाद कुछ ही पल में रोटी पककर खाने के लिए तैयार हो जाती है।
