वायरल न्यूज़

EYE TEST: शेर का बच्चा ही शेरनी को ढूंढ पाएगा, क्या आपमें है खोज निकालने का दम?

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 14, 2025, 07:50 AM IST

EYE TEST: दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। अगर आप खुद को जीनियस समझते हैं तो एक बार जरूर इसे हल करने की कोशिश कर लीजिए।

Image

तस्वीर में छिपी शेरनी को ढूंढना बिल्कुल भी आसान काम नहीं होने वाला है। (Photo/TNN)

EYE TEST: दुनिया में अरबों लोगों की आबादी निवासी करती है। मगर इनमें कुछ ही लोग होते हैं जिनकी नजर बाज जैसी तेज होती है। ऐसे लोग किसी भी छिपी हुई बारीक चीज को आसानी से ढूंढ लेते हैं। मगर कभी सोचा है आपकी नजर कितनी तेज हैं? अगर जानना चाहते हैं तो इसके लिए एक गजब की तस्वीर के साथ हाजिर हुए हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर को हल करना में आज बहुत मजा आने वाला है।

दिमाग घुमा देगी ये तस्वीर

हर तरफ छाई इस तस्वीर में आपको मोरनी शब्द लिखा हुआ दिखाई देगा। तस्वीर में ऊपर से नीचे तक सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है। मगर जानते हैं मोरनी लिखी इस तस्वीर में एक जगह पर शेरनी भी कहीं आराम से बैठी है। मगर मजाल है कोई उस शेरनी को आसानी से खोजकर दिखा दे। आप खुद को जीनियस समझते हैं या फिर नजरों का टेस्ट लेना चाहते हैं तो ये तस्वीर बेस्ट है। आपको ढूंढकर दिखाना है कि आखिर शेरनी कहां छिपी बैठी है।

12 सेकंड का है चैलेंज

हालांकि इससे पहले चैलेंज पूरा करने में जुट जाएं पहले एक शर्त भी जान लीजिए। आपको छिपी हुई शेरनी को ढूंढने के लिए सिर्फ 12 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में जवाब ढूंढ लिया तो आपको विजेता मान लिया जाएगा। हालांकि किसी तरह अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान होने की कोई बात नहीं है। आपको जवाब भी यहीं पता चलेगा।

यहां देखिए जवाब

brain Test

लाल घेरे में देखिए जवाब

देख लिया ना मोरनी की भीड़ में शेरनी ऐसी जगह छिपी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान काम नहीं था। नजर और दिमाग का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article