वायरल न्यूज़

OMG: इसको खाता है या सोता है इस पर, चादर से बड़ी रोटी बनाता नजर आया शख्स, देखकर लोग हुए हैरान

Roti Like Bedsheet: यह रोटी आपको साइज में काफी बड़ी नजर आएगी। इस रोटी कि विशालता देखकर आपको यकीन नहीं होगा। आप सवाल कर बैठेंगे कि यह रोटी है या चादर। यह रोटी इतनी बड़ी है कि एक आदमी इसे खा ही नहीं सकता है।

Image

चादर से बड़ी रोटी (इंस्टाग्राम)

Roti Like Bedsheet: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। यह वीडियो रोटी मेकिंग का है। वीडियो में आपको काफी अलग तरह की रोटी देखने को मिलेगी। दरअसल, यह रोटी आपको साइज में काफी बड़ी नजर आएगी। इस रोटी कि विशालता देखकर आपको यकीन नहीं होगा। आप सवाल कर बैठेंगे कि यह रोटी है या चादर। यह रोटी इतनी बड़ी है कि एक आदमी इसे खा ही नहीं सकता है।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल वीडियो को इंस्टाग्राम पर @youcreatorzee नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स अजीब से तवे पर विशाल रोटी बनाता दिख रहा है। आपको यह रोटी किसी कंबल या चादर के साइज की दिखाई देगी। वीडियो में बताया गया है कि यह रोटी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बनती है। इतनी बड़ी रोटियां आमतौर पर शादियों में बनाई जाती है। आप देख पाएंगे कि रोटी का साइज 10-12 फीट से भी ज्यादा है। देखें वीडियो-

इस वीडियो में सबसे हैरान करने वाली चीज है, इतनी बड़ी रोटी को बनाना। आप शख्स को टैलेंट की दुकान मान लेंगे। आप देख पाएंगे कि शख्स पहले आटे की बड़ी की गोली लेता है। इसके बाद उसे हाथों से घुमा-घुमाकर बड़ा करता है। आप देख पाएंगे कि जैसे ही वह चादर सी बड़ी हो जाती है, शख्स उसे लोहे के गोल सिलेंडर जैसे दिखने वाले तवे पर डाल देता है। इसके बाद कुछ ही पल में रोटी पककर खाने के लिए तैयार हो जाती है।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article