OMG: डॉक्टरों ने कटे हाथ को जिंदा रखने के लिए पहले पैर से जोड़ा, फिर जो किया जानकर दुनिया रह गई सन्न

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 25, 2023, 11:30 AM IST

Ajab Gajab News: इस तस्वीर को देखकर लोग अचरज से भर उठे। दरअसल, डॉक्टरों ने मरीज का कटा हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे मरीज के ही पैर से जोड़ दिया। इसके बाद पैर से हाथ निकालकर उसे अपनी जगह पर जोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • चीन के डॉक्टरों ने किया अनोखा कारनामा
  • मशीन से कटकर अलग हो गया था मरीज का हाथ
  • सबसे पहले पैर से जोड़ा हाथ और किया ये कारनामा

Ajab Gajab News: इस दुनिया में बहुत सारी अनोखी चीजें होती हैं। मेडिकल के क्षेत्र में भी ऐसे-ऐसे अजूबे हुए हैं, जिसे जानकर दुनियाभर के लोग हैरान रह जाते हैं। इसी क्रम में चीन के डॉक्टरों ने जो किया है, वैसा आज तक कभी नहीं हुआ है। इसे आप करिश्मा ही कह सकते हैं। इस करिश्मे के बारे में जानकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक शख्स के कटे हाथ को उसके पैर से जोड़ दिया। इसके बाद उसी हाथ के साथ जो किया, वह हैरान करने वाला है।

ajab gajab news

डॉक्टर्स का अनोखा कारनामा (twitter)

दरअसल, चीन के डॉक्टरों ने एक मरीज के कटे हाथ को सबसे पहले पैर से जोड़कर उसे एक महीने तक जिंदा रखा। इसके बाद उस हाथ को वापस से मरीज के हाथ जोड़ दिया। यह वाककई में हैरान करने वाला है। Morbid Knowledge नाम के ट्विटर अकाउंट से मरीज के हाथ और पैर की तस्वीरें शेयर की गई हैं। इस तस्वीर को देखकर लोग अचरज से भर उठे। ट्वीट के साथ कैप्शन में जानकारी दी गई है कि डॉक्टरों ने मरीज का कटा हाथ जिंदा रखने के लिए सबसे पहले उसे मरीज के ही पैर से जोड़ दिया।

End of Feed