वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: जिस चाकू से फल काटता था डॉक्टर, उसी से कर दी मरीज की सर्जरी, फिर हुआ ऐसा

Ajab Gajab News: एक हॉस्पिटल में एक डॉक्टर ने मरीज का ऑपरेशन उसी चाकू से कर दिया, जिससे वह फल काटने का काम करता था। यह बात जब सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। यहां तक कि साथी डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • फल काटने वाले चाकू से मरीज का काटी छाती
  • छाती काटकर डॉक्टर ने कर डाला ऑपरेशन
  • अन्य डॉक्टरों के भी फूल गए हाथ-पांव

Ajab Gajab News: डॉक्टर कई बार मरीजों का इलाज करके उनको नई जिंदगी देते हैं। इस कारण डॉक्टरों को भगवान का भी दर्जा दिया जाता है। लोग डॉक्टरों को ईश्वर का दूसरा रूप मानते हैं। दूसरी तरफ एक डॉक्टर का कृत्य जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस डॉक्टर ने मरीज की जान के साथ ही खिलवाड़ कर दिया। यह कोई आम डॉक्टर नहीं बल्कि एक सर्जन था। इस डॉक्टर ने मरीज की कॉम्प्लेक्स सर्जरी को इतना कैजुअल ले लिया, जिससे मरीज की जान पर बन आई।

फल वाले चाकू से सर्जरी

डेली स्टार की खबर के अनुसार, ब्रिटेन के एक हॉस्पिटल में एक डॉक्टर ने मरीज का ऑपरेशन उसी चाकू से कर दिया, जिससे वह फल काटने का काम करता था। यह बात जब सामने आई तो लोगों के होश उड़ गए। यहां तक कि साथी डॉक्टरों के भी हाथ-पांव फूल गए। इस बाबत डॉक्टर का कहना है कि उसे सर्जरी के समय स्टर्लाइज ब्लेड नहीं मिल रहा था। इसके बाद उसने स्विस नाइफ से ही मरीज की छाती में चीर-फाड़ कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि इसी चाकू से वह अपने लिए फल काटता था।

जिंदा बच गया मरीज

आपने नेलकटर में भी चाकू देखे होंगे। डॉक्टर के पास कुछ ऐसा ही चाकू था। इसी चाकू से उसने मरीज की छाती में चीर-फाड़ कर डाला। इस दौरान एक अन्य डॉक्टर वहां मौजूद थे और यह देखकर उनके होश उड़ गए। उस डॉक्टर का कहना है कि पेननाइफ स्टर्लाइज नहीं होता। इस चाकू का इस्तेमाल ऑपरेशन करने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इसके बाद भी मरीज सर्वाइव कर गया और उसे कुछ नहीं हुआ।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article