Mother Jugaad News: भारतीय मांओं को देसी आइडिया का सबसे बड़ा निर्माता माना जाता है। बेहद ही अनोखे जुगाड़ तरीके से घर को संभालने में मांओं का कोई सानी नहीं है। मांएं कीमती चीजों को बहुत ही सुरक्षित तरीके से रखने में एक्सपर्ट होती हैं। आपने देखा होगा कि मां घर में सोने-चाांदी के सामान और रुपये-पैसों को इतने अच्छे से छिपाकर रखती हैं कि चोर तो क्या घर के लोग भी उसे ढूंढ नहीं सकते हैं। इसी क्रम में एक खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबर के अनुसार, एक बेटी घर पर एयरपॉड्स भूल गई थी। ऑफिस पहुंचते ही उसे अहसास हुआ कि उसे उन एयरपॉड्स की जरूरत है। इसके बाद उसने घर फोन किया। फिर मां ने इस एयरपॉड्स को इतने अच्छे तरीके से बेटी के ऑफिस पहुंचवाया, जिसे देखकर यूजर्स अपना दिल हार बैठे हैं। बेटी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें मां का आइडिया साफ नजर आ रहा है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है। देखें पोस्ट-
बता दें कि मां खाना देने वाले स्टील के डिब्बा का इस्तेमाल करती है और डिलीवरी बॉय से इसे बेटी के ऑफिस तक पहुंचवा देती है। इस दौरान डिलीवरी बॉय को खबर तक नहीं होती है कि खाने के टिफिन में वह इतनी महंगी चीज लेकर जा रहा है। बता दें कि यह एयरपॉड्स एप्पल के थे जो कई हजार के थे। बेटी भी अपनी मां की सूझबूझ से इतना इम्प्रेस हो जाती है, जिसके बाद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर देती है। तस्वीर को बेटी अपने एक्स अकाउंट @Bahaarnotbahar से शेयर करती है। इसके साथ वह कैप्शन में लिखती है, 'मैं आज एयरपोर्ड्स घर पर भूल गई थी, मम्मी ने डिलिवरी बॉय के हाथों इसे ऐसे भिजवाया कि उसे पता नहीं चला कि वह क्या लेकर जा रहा है।'
