अजब: बच्चे की थी बर्थडे पार्टी, अचानक होने लगी नोटों की बारिश! लूटने के लिए दौड़ पड़े लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jan 21, 2023, 12:04 PM IST

Raining Note News: इन दिनों एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। खबर यह है कि एक जगह बर्थडे पार्टी चल रही थी। उस घर के बाहर लोग इकट्ठा थे और अचानक से आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। फिर क्या था! लोग टूट पड़े नोट लूटने के लिए।

KEY HIGHLIGHTS
  • बच्चे की जन्मदिन पार्टी में इकट्ठा थे लोग
  • आसमान से होने लगी नोटों की बारिश
  • नोट देखकर लूटने की मच गई होड़

Raining Note News: आसमान से नोट बरसना, किसी काल्पनिक दुनिया का सच लगता है। शायद ही किसी ने कभी देखा हो कि आसमान से पानी के अलावा कुछ और बरसता होगा। लेकिन सोचिए कि आप कहीं किसी सड़क पर खड़े हों और अचानक से आसमान से नोटों की बारिश होने लगे। मुझे पक्का यकीन है कि आप ही सबसे ज्यादा पैसे लूटेंगे। इन दिनों एक खबर सुर्खियों में बनी हुई है। खबर यह है कि एक जगह बर्थडे पार्टी चल रही थी। उस घर के बाहर लोग इकट्ठा थे और अचानक से आसमान से नोटों की बारिश होने लगी। फिर क्या था! लोग टूट पड़े नोट लूटने के लिए।

note

प्रतीकात्मक तस्वीर

अब जब ज्यादा नोट बरसेंगे, लूटने के लिए लोग भी होंगे तो भगदड़ तो मचनी ही है। देखते ही देखते वहां पर भगदड़ मच गई। हालांकि, तब तक लोगों ने दो-तीन लाख रुपये लूट लिए थे। क्या हुआ? हैरान हो गए न! दरअसल, यह घटना हैरान करने वाली है ही। यह घटना चीन से सामने आई है। जहां एक फैमिली में बच्चे का बर्थडे था। हमारे यहां बर्थडे होता है तो बढ़िया से बढ़िया पार्टी, केक कटाई और दावत आदि होता है। लेकिन चीन की यह फैमिली थोड़ी अमीर थी। तो फैमिली ने बच्चे का जन्मदिन थोड़ा अनोखे तरीके से मनाया।

End of Feed