वायरल न्यूज़

Viral Video: महिला ने कार चलाते समय क्लच के बजाय दबा दिया एक्सीलेटर, क्रॉकरी शोरूम में मचा हाहाकार

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 21, 2023, 02:18 PM IST

गुजरात के वडोदरा में एक महिला ने अचानक एक शोरूम में कार चढ़ा दी, इससे दुकान में काफी नुकसान हुआ और इसका कांच का दरवाजा भी टूट गया, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गुजरात के वडोदरा में एक अजब ही नजारा सामने आया है बताया जा रहा है कि यहां एक महिला ने ब्रेक के बजाय कार के एक्सीलेटर पर पैर रख दिया जिससे कार बेकाबू हो गई और एक शोरूम में जा घुसी। ये मामला वडोदरा जेतलपुर विस्तार पर सामने आया है और एक महिला ड्राइवर की गलती से उसकी कार एक क्रॉकरी शोरूम में जा घुसी।

बताते हैं ये महिला क्रॉकरी ही खरीदने आई थी वो कृष्णा क्रॉकरी शोरूम में खरीदारी के लिए पहुंची थी महिला कार को शोरूम के सामने पार्क करने जा रही थी इसी दौरान गलती ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया।

उसके बाद वो ही हुआ जिसका डर था और कार तेजी के साथ शोरूम की सीढ़िया चढ़कर कांच तोड़ते हुए शोरूम में जा घुसी, जिससे वहां हड़कंप मच गया और वहां मौजूद लोग दांये-बांये भागने लगे, पूरा हादसा शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, आप भी देखें ये वीडियो-

बताते हैं इस घटना में क्रॉकरी के शोरूम मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है और शोरूम मालिक ने महिला के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article