वायरल न्यूज़

Bakre Ka Video: सड़क पर मजे से जा रही थी लड़की, अचानक बकरे ने हवा में उछाल दिया

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jan 21, 2023, 11:39 AM IST

Bakre Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर बकरे का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

Image

लड़की के साथ खेल हो गया, (Photo Credit- Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • बकरे ने लड़की पर किया जबरदस्त हमला
  • हवा में उछल गई लड़की
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Bakre Ka Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना एक से एक मजेदार वीडियो (Funny Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो (Goat Viral Video) ऐसे होते हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो (Trending Video) को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। वहीं, कुछ नजारों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में बकरे का एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे। आलम ये है कि इस मजेदार वीडियो पर यूजर्स जमकर चटकारे ले रहे हैं।

कई बार हमारे साथ ऐसी घटना घटती है, जिसके बारे में हम सोच भी नहीं सकते। घटना घटने के बाद हम एक ही बात सोचते हैं आखिर इसमें हमारी गलती क्या थी और हमारे साथ ऐसा क्यों हुआ? इस वायरल वीडियो में लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है? वो भी यही सोच रही होगी कि आखिर मेरी गलती क्या थी? वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं दो लड़की मजे से जा रही है। वहीं, एक खंभे से बकरे बंधे हुए हैं। लड़की जैसे ही बकरे के पास पहुंचती है, बकरा लड़की की तरफ तेजी से बढ़ता है और पलक झपकते ही लड़की को सींग से हवा में उछाल देता है। लड़की जब तक कुछ समझती तब तक तो उसके साथ खेल हो चुका था। देखें वीडियो...

बकरे ने माहौल बना दिया

वीडियो देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर झटका खा गए होंगे। साथ ही नजारा देखकर अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे होंगे। अब यह मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'rohit_makwana_102' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, पांच लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, चटकारे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पापा की परी के साथ तो खेल हो गया'। एक ने लिखा, 'भाई वीडियो देखकर मजा आ गया'। तो आपको ये नजारा कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article