Viral Photo: अगर आज आप सोना खरीदने जाएं तो एक तोले के लिए आपको तिजोरी खाली पड़ जाती है। आपको आज के जमाने में एक तोला सोना खरीदने के लिए 75 से 80 हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे। वहीं एक जमाना था जब सोने की कीमत एक चॉकलेट से भी कम थी। आपको बता देंगे कि साल 1959 का एक बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और जमकर तहलका भी मचा रहा है। सोने के गहने का यह बिल देखकर आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी।
66 साल पुराने सोने का बिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर साल 1959 के वायरल हो रहे इस में 1 तोले सोने की कीमत बताई गई है। आप इस बिल को देखेंगे तो आपकी आंखें फटी रह जाएंगी। आपको बता दें कि बिल में एक तोले सोने का दाम मात्र 113 रुपये देखा जा सकता है। मराठी में छपे इस बिल के सामने आने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। यह बिल महाराष्ट्र के वामन निंबाजी अष्टेकर दुकान का है। वहीं ग्राहक की जगह शिवलिंग आत्माराम का नाम लिखा हुआ है। आप भी देखें बिल-
बिल में देखकर पता चल रहा है कि ग्राहक आत्माराम ने कुल 909 रुपये के आभूषण खरीदे थे। इसमें एक तोला सोना आज के दौर में एक चॉकलेट से भी सस्ता दिख रहा है। तस्वीर को @upscworldofficial नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। आज से 66 साल पहले एक तोले सोने की कीमत देखकर आज के लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। हालांकि,उस वक्त रुपये का मूल्य आज के हिसाब से काफी कम भी था।
