Ajab Gajab : आजकल अपनी स्किन से लेकर अपने बाल और लुक से लेकर पर्सनालिटी को लेकर लोग सतर्क रहते हैं। ये कहानी भी ऐसी ही एक लड़की की है जो कि वास्तव में डिज़्नी की राजकुमारी की तरह लगती है। ये लड़की इंग्लैंड की रहने वाली है जिसका नाम है जैस्मिन लार्सन। दरअसल, इनकी खूबी है इनके बाल जिसके कारण इन्हें काफी शादी प्रपोज़ल आते हैं। 22 वर्षीय जैस्मिन खुद बताती हैं कि, इन्होंने 2017 से बालों को बढ़ाना शुरू किया था। अब उनके बाल काफी ज्यादा घने और लंबे हो चुके हैं। उनके 4 फीट 7 इंच लंबे बाल घुटनों तक आते हैं। जैस्मिन ने दावा करते हुए कहा है कि, पुरुष उनकी जुल्फों के दीवाने हो चुके हैं और इतना ही नहीं 100 से अधिक पुरुष उनको प्रपोजल भेज चुके हैं।
खूबसूरत बालों वाली जैस्मिन।
बाल कटाने के लिए करोड़ों का ऑफर
जैस्मिन का कहना है कि, उन्हें एक बार बाल कटवाने के लिए तकरीबन £250,000 यानी 2.6 करोड़ रुपये का ऑफर मिला था, हालांकि उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इस ऑफर पर वे बोली थीं कि, 'मैं अपने बाल नहीं काटूंगी और न ही भेजूंगी। मेरे बाल बहुत अमूल्य हैं।' जैस्मीन पहले वैज्ञानिक प्रकाशन कंपनी में प्रोडक्शन एडिटर के रूप में काम कर रही थीं। उनके मुताबिक ये काम उन्हें बोर करता था।
कोलेबारेशन के प्रपोजल
इंग्लैंड की ब्रिस्टल निवासी युवती जैस्मिन का कहना है कि उन्हें इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके बाल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाएंगे। दुनिया भर के बड़े-बड़े ब्रांड्स से उन्हें ऑफर मिलने लगेंगे। उन्होंने बताया है कि, इंस्टाग्राम पर 10,000 फॉलोअर्स होते ही उन्हें कोलेबोरेशन के ऑफर मिले। पहले ऑफर में उन्हें £3,000 (3 लाख रुपये से अधिक) का ऑफर मिला था। हालांकि ये शर्त ये थी कि, वीडियो में उनका पार्टनर उनके बाल चाटे। जैस्मीन ने कहा कि वे यूं ही किसी को अपने बाल चाटने नहीं दे सकतीं। वहीं, दूसरा ऑरु उन्हें £250,000 (2.6 करोड़ रुपये) का मिला था, जिसमें उन्हें बाल काटने थे।
ये है प्लान
लार्स हेयरकेयर कंपनी की फाउंडर जैस्मिन अब अपने बालों को जमीन तक लंबा करने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा है कि इसके बाद वे बालों को काट देंगी क्योंकि ये उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। वे अपने खूबसूरत बालों की लंबाई कमर तक रखना पसंद करेंगी।
बालों की खूबसूरती का राज
जैस्मिन लार्सन ने बालों की खूबसूरती का राज बताते हुए कहा कि, वो प्री वॉश ट्रीटमेंट करती हैं। नारियल का तेल लगाती हैं और स्कैल्प पर रोजमेरी स्कैल्प ट्रीटमेंट लगाती हैं। इसके अलावा वे शैंपू और कंडीशनर से हेयरवाश के पहले मालिश करती हैं। वे बालों को ब्रश करने के बाद चोटी बनाते हैं और सेफ हेयर स्टाइल रखती हैं। कभी भी हीट स्टाइलिंग टूल का प्रयोग नहीं करतीं। इतना ही नहीं वे रात में रेशम के तकिए पर सोती हैं और हेयर बोनट का प्रयोग करती हैं।
