Aajab Gajab : घर में कोई न कोई कमी को देखते ही लोग उसे ठीक कराने या फिर रीकंस्ट्रक्ट कराने का प्लान तैयार कर लेते हैं, लेकिन कभी आपने सोचा है कि आप ऐसा ही कोई काम करा रहे हों और आपके घर के अंदर से एक और आलीशान घर निकल आए तो ? जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है एक शख्स के साथ...उसे उसके घर के भीतर रहस्यमयी घर मिला है। हालांकि इस बात की उसे दूर-दूर तक कोई भनक भी नहीं थी। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि, उसे घर में एक अजीब दीवार दिखी थी, जिसके बाद उसने दीवार को तुड़वा दिया तक वहां उसे घर दिखाई दिया। उसने बताया है कि, उसे कमरे में करीब दो मीटर लंबी एक जगह दिखाई दी थी और सीलिंग में छोटा गैप दिखने पर उसे शक हुआ था। बहरहाल, बोनस में मिले एक और घर को पाकर अब वो शख्स काफी ज्यादा खुश है।
घर के अंदर निकला घर। (तस्वीर साभार : Reddit)
रेडिट के जरिए दी जानकारी
मिरर यूके की रिपोर्ट में बताया गया है, शख्स ने जब घर के दूसर ओर देखा था तब वो काफी ज्यादा हैरत में पड़ गया था। जिसके बारे में उसने रेडिट पर डिटेल में जानकारी दी। इसके अलावा उसने घर की फोटोज भी शेयर की हैं। रेडिट पोस्ट में शख्स ने लिखा है कि, 'मेरे एटिक के भीतर एक घर है. जब मुझे ये मिला तो मैं काफी उत्साहित था लेकिन साथ ही थोड़ा अजीब भी लग रहा था.' हालांकि शख्स ने ये भी बताया है कि, इस घर के बारे में उसे तीन साल पहले ही पत चल गया था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। अब जब देखा तो उसके होश ही उड़ गए।
घर के अंदर क्या-क्या
शख्स ने अपनी रेडिट पोस्ट में ये भी बताया है कि, 'आखिरकार मैं दोबारा कुछ अच्छी तस्वीरें लेने गया था। ये उतना ही अजीब है, जितना कि मुझे याद है। इसे देखकर लगता है कि घर में एक लिविंग रूम दो बेडरूम और एक बाथरूम रहा होगा। हालांकि काफी हद तक घर खाली है, लेकिन थोड़ा फर्नीचर और कुछ और सामान रखा है। घर में लकड़ी की बनी हुई फ्लोर है जहां टायर, टोपी, एक टॉयलेट और सिंक मिला है। घर में यहां ढेर सारी धूल और मकड़ियां हैं। कुछ अखबार की कटिंग हैं जिसे जोड़कर देखूंगा कि अखबार किस साल का है, ताकि ये पता चल सके कि यहां कौन लोग किस साल रहते थे। ।
चर्च होने का दावा
शख्स का दावा है कि, जिस जगह उसका एटिक है वहां पर पहले कोई दुकान थी, जिसके बाद वहां पर चर्च बनाया गया और फिर बाद में इसे घर में तब्दील कर दिया गया। हालांकि लोगों ने सोशल मीडिया पर शख्स को सलाह दी है कि, भूत बंगला बनने से पहले इसे बेच दो, लेकिन उस शख्स का कहना है कि, वो इसे रहने के लिए ही इस्तेमाल करेगा।
