वायरल न्यूज़

Viral Video: तेज रफ्तार - मौत को बुलावा! तेजी से चलाकर आ रहा था बाइक, गाड़ी से टकराया और फिर..

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jun 21, 2023, 08:48 AM IST

इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़का तेज रफ्तार से बाइक चलाते हुए आ रहा है और फिर अचानक से एक गाड़ी से टकराता है और फिर उसकी मौत हो जाती है।

Image

गाड़ी से टकराने पर हुई मौत (Image Credit - Instagram)

KEY HIGHLIGHTS
  • तेज रफ्तार से चला रहा था बाइक
  • अचानक गाड़ी से टकराया
  • मौके पर ही हो गई मौत

Viral Video In Hindi: आज हम आपके लिए जो वीडियो लेकर आए हैं, वो दिल दहला देने वाला है। इससे पहले हम आपको एक बात बताना चाहते हैं कि अगर आप भी तेज बाइक चलाते हैं तो थोड़ा ठहर जाइए और आराम से बाइक चलाइए, जितनी स्पीड में चलानी चाहिए। अब आते हैं वीडियो की ओर.. वीडियो में एक एक्सीडेंट आपको दिखाई देगा, जो काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आप देख सकते हैं कि रात के समय एक लड़का रोड क्रॉस कर रहा होता है, तभी अचानक एक तेजी से बाइक आती है और फिर रोड के किनारे खड़े एक गाड़ी से बड़ी ही भयानक तरीके से टकराती है और फिर मौके पर ही लड़के की मौत हो जाती है। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तहलका मचा रहा है। हमारी आपसे बस यही गुजारिश है कि रात या दिन गाड़ी आराम से चलाएं और उतनी ही स्पीड में चलाएं, जितनी आपमें कंट्रोल करने की क्षमता हो।

गाड़ी से टकराने पर हुई मौत

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर यूजर्स की काफी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। ऐसे में यूजर्स का कहना है कि बाइक काफी आराम से चलाएं और ऐसा हादसा किसी के साथ भी हो सकता है तो ध्यान रखें। इस वीडियो को अब तक काफी लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें, इस वीडियो को 'timesnownavbharat' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article