Animal Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक कुत्ता अपने मालिक का इंतजार कर रहा है। ऐसे में मालिक और कुत्ते के बीच का ये इमोशनल वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि कुत्ता अपने मालिक से तीन साल बाद मिलता है। प्यार भरे इस वीडियो को यूजर्स द्वारा भी खूब पसंद किया जा रहा है। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग बार-बार देख भी रहे हैं और काफी शेयर भी कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक कुत्ता घर के बाहर बैठा दिखाई दे रहा होगा, जो अपने मालिक से तीन साल बाद मिलने वाला है। ऐसे में कुत्ते की खुशी देखने लायक है। कुत्ते और उसके मालिक के खूबसूरत से वीडियो में आप देख सकेंगे कि किस तरह से कुत्ता अपने मालिक से प्यार कर रहा है और उससे खेल रहा है। जैसे ही मालिक घर पहुंचता है वह खुशी के मारे उस पर उछलने-कूदने लगता है। ऐसे में ये वीडियो इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।
मालिक और कुत्ते का प्यार भरा वीडियो
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि कुत्ते इंसानों से ज्यादा प्यारे और वफादार होते हैं, जो आपसे बिना किसी शर्ते के प्यार करते हैं। वहीं, अन्य यूजर ने लिखा है कि इनका प्यार तो एक बाप-बेटे जैसा है, जो अपने मालिक के घर आने पर इतनी खुशी जाहिर कर रहा है। इस वीडियो पर अब तक 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और इसे काफी बार शेयर किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'viralbhayani' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।
