वायरल न्यूज़

Viral Video: ट्रेन में शख्स का कातिलाना अंदाज देख यात्री हुए मस्त, बोले - इन्हें तो बेस्ट डांसर अवार्ड मिलना चाहिए

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Oct 6, 2023, 02:31 PM IST

ट्विटर पर ट्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स इतना कमाल का डांस कर रहे हैं कि आप भी देख उनके दीवाने हो जाएंगे। इस वीडियो में चचा में गजब की कमर लचकाई है।

Image

Image Credit - Twitter

KEY HIGHLIGHTS
  • शख्स ने ट्रेन में किया डांस
  • कातिल अंदाज से बनाया लोगों को दीवाना
  • जमकर वायरल हो रहा ये वीडियो

Dance Viral Video: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको कुछ न कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में भी आपको कुछ ऐसा दिखने वाला है, जिसे देखने के बाद आप एकदम से मस्त मगन हो जाएंगे। यह वीडियो ट्रेन का है, जिसमें एक शख्स कमाल का डांस कर रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इस शख्स का दीवाना हो जा रहा है। हालांकि इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि भारतीय रेल, भारतीयता का प्रतिबिंब है! कृपया सहयात्रियों की सहजता का भी ख्याल रखना न भूलें।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में आपको एक शख्स ट्रेन में डांस करते नजर आएंगे, जो इतना रिदम में डांस कर रहे हैं कि क्या ही कहा जाए। इनका अंदाज और इनके जज्बात दोनों ही उनके डांस से साफ-साफ झलक रहे हैं। कहते हैं कि दुनिया में खुश रहने के लिए खुद ही वजह निकालनी पड़ती है, जो इन भाई साहब ने कर दिखाया। आलम ये है कि इस वीडियो को लोग काफी देख भी रहे हैं और शेयर भी कर रहे हैं।

शख्स का मस्ती से भरपूर डांस वीडियो वायरल

ट्विटर पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Twitter Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा कि इनके डांस पर तो इन्हें अवार्ड देना चाहिए। वहीं, कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऐसा करना सही नहीं है, लोग असहज महसूस करने लगते हैं। इस वीडियो पर अब तक 1 लाख 90 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं और इसे काफी बार रीट्विट भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को '@RailwayNorthern' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article