Lazy Girl Job Viral Trend: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड चल रहा है, जो खासकर महिलाओं के लिए है। इस ट्रेंड के बारे में एक महिला ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बड़े ही विस्तार से बताया है कि कैसे कम काम करके अधिक पैसा कमाया जा सकता है। ये वीडियो खासकर उन लोगों के लिए है, जो अपनी नौकरी में मिलने वाले वेतन से खुश नहीं हैं।
दरअसल, हाल-फिलहाल में सोशल मीडिया पर 'Quiet Quitting' नाम का ट्रेंड भी चल रहा है, जिसनें कम काम और सही सैलरी की बात की जा रही है। अब इस बीच TikTok पर एक नया ट्रेंड चलना शुरू हो गया है, जिसे 'Lazy Girl Job' कहा जा रहा है। Gabriel Judge नाम की एक इंफ्लूएंसर ने एक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए इस जॉब के बारे में बताया है।
क्या है 'Lazy Girl Job'?
महिला का कहना है कि यह जॉब उन नौकरियों में से एक है, जहां कम काम के बदले अच्छा खासा पैसा मिलता है। इस जॉब में टाइम को लेकर कोई बाउंडेशन नहीं होता है, इसलिए कर्मचारी जॉब करते हुए अपनी वर्क लाइफ बैलेंस कर पाते हैं। इस तरीके आप वर्क फ्रॉम होम करके 60-80 हजार महीना कमा सकते हैं। जज का कहना है कि यह जॉब उन महिलाओं के लिए है जो 9 से 5 बजे की जॉब में अपनी लाइफ और वर्क बैलेंस नहीं कर पाती हैं। 'Lazy Girl Job' एक प्रोग्राम की तरह है, जो ऐसी महिलाओं को नौकरी दिलाने में मदद करती है।
