Viral Video in Hindi: इंटरनेट पर हाल ही में एक वीडियो शेयर की गई है, जो काफी मजेदार भी है और शॉकिंग भी..। दरअसल, इस वीडियो (Viral Video) में महिला ने ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे देखने के बाद चक्कर खाकर जमीन पर गिर सकते हैं, ऐसे में इस वीडियो को देखने के बाद किसी कुर्सी या सोफे पर जरूर बैठ जाएं। यूजर्स का कहना है कि इतना खतरनाक दिमाग सिर्फ महिलाओं के पास ही हो सकता है।
Image Credit - Instagram
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में एक महिला ने अपने नाखून के साथ ऐसा खेल कर दिया, जिसे देखने के बाद हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, महिला ने अपने नाखून को स्टाइलिश बनाते हुए उसे छलनी का रूप दे दिया और इसके बाद उसने इसी नाखून वाली छलनी से चाय छान दी। अब ऐसे में यूजर्स भी महिला को लेकर काफी कुछ कह रहे हैं।
महिला ने नाखून में ही बना दी छलनी
इंस्टाग्राम पर हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर काफी यूजर्स अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि अब तो लगता है कि घर की सारी छलनियां फेंकनी पड़ेगी और नेल आर्ट के जरिए ही छलनी बनवानी पड़ेगी। वहीं, एक अन्य यूजर ने मजे लेते हुए लिखा कि कहां से आते हैं ऐसे लोग। इस वीडियो पर अब तक 40 हजार से अधिक लाइक्स आ चुके हैं और इसे काफी बार शेयर भी किया जा चुका है। बता दें, इस वीडियो को 'impressivemakeups' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। तो ऐसे में ये वीडियो (Trending Video) आपको कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
