Ajab Gajab: शौक कैसे-कैसे ! महिला ने कमर को छोटा करने के लिए पसलियों की सर्जरी पर 14 लाख रुपये उड़ाए

Ajab Gajab: जेम्स ने अपने फॉलोअर्स को यह बताते हुए अपडेट रखा कि पसलियों को हटाना पूरी तरह से कॉस्मेटिक कारणों से था। रिकवरी के दौरान, उसने सूजन को कंट्रोल करने में मदद के लिए कोर्सेट पहना और दर्द को 10 में से मात्र 2 रेटिंग दी।

Ajab Gajab: सुंदर दिखने के लोग दुनिया के अलग-अलग हिस्‍सों में जाकर कई तरह के प्रयोग करते हैं। ऐसे में वो कई बार ऐसा तरीका भी अपना लेते हैं जो काफी वायरल हो जाता है। ऐसा ही कुछ अमेरिका की 27 वर्षीय ट्रांस महिला ने भी किया है। दरअसल, कैनसस सिटी की एमिली जेम्स ने छह पसलियों को हटाने के लिए सर्जरी पर 17,000 डॉलर (लगभग 14.6 लाख रुपये) खर्च किए। वे केवल और केवल कमर को छोटा करना चाहती थीं और कहा जा रहा है कि वे चाहती हैं कि उनकी पसलियों को एक मुकुट में बदल दिया जाए।

सर्जरी कराने वालीं जेम्‍स।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जेम्स ने कैटर न्यूज़ को बताया, 'डॉक्‍टरों ने उन्होंने मुझे पसलियां रखने दीं और मैं उनका क्राउन बनवाने की योजना बना रही हूं। शुरू में उन्हें मैं अपने सबसे अच्छे दोस्त को उपहार में देने वाली थी।' इन्‍फ्लुएंसर ने सोशल मीडिया पर अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उनके पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया भी दी।

End of Feed