वायरल न्यूज़

तेलंगाना के युवक ने हथौड़े से नाक में 22 कीलें ठोंककर बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड, वायरल हुआ VIDEO

Viral Video: इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए GWR ने लिखा, '22 ड्रिल मैन क्रांति कुमार पनिकेरा ने एक मिनट में हथौड़े से नाक में सबसे ज़्यादा कीलें ठोंकीं।' कमेंट सेक्शन में उन्होंने कहा, 'इसे घर पर ट्राई न करें।'

Image

तेलंगाना के शख्‍स ने बनाया रिकॉर्ड।

Viral Video: तेलंगाना के क्रांति कुमार पनीकेरा उर्फ ड्रिल मैन ने एक नया और खतरनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पहले तो इन्‍होंने अपनी जीभ से 57 इलेक्ट्रिक फैन ब्लेड को रोककर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (GWR) बना दिया था अब इन्‍होंने हथौड़े का उपयोग करके अपनी नाक में 22 कीलें डालने का प्रयास करके सभी को चौंका दिया। ये कारनामा इन्‍होंने 2024 में इटली के लो शो देई रिकॉर्ड में बनाया है। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इस स्‍टंट का पूरा वीडियो शेयर किया है। जिसमें क्रांति अपनी नाक में एक के बाद एक कील ठोककर और उन्हें हटाकर अगला कील ठोककर अपना कौशल दिखाते हैं। अंत में उनको GWR द्वारा सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जिसे पाकर वे उत्साह में उछलने लगते हैं।

इंस्टाग्राम पर क्लिप शेयर करते हुए GWR ने लिखा, '22 ड्रिल मैन क्रांति कुमार पनिकेरा ने एक मिनट में हथौड़े से नाक में सबसे ज़्यादा कीलें ठोंकीं।' कमेंट सेक्शन में उन्होंने कहा, 'इसे घर पर ट्राई न करें। भारत के तेलंगाना के परफ़ॉर्मर क्रांति कुमार पनिकेरा ने 2024 में इटली के लो शो देई रिकॉर्ड में आने पर चार आश्चर्यजनक रिकॉर्ड बनाए।' वहीं, क्रांति कुमार पनिकेरा के स्‍टंट पर रिएक्‍ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'उन्होंने कमाल कर दिया।' एक अन्य ने पूछा, 'आपने यह प्रतिभा कैसे खोजी?' दूसरे ने लिखा कि, 'यह जानलेवा है। मैं यह चुनौती नहीं लूंगा।' तीसरे ने कहा कि, 'रिकॉर्ड ऐसा बनाओ कि तोड़ने का सोचने वाले की रूह कांप जाए।' चौथे यूजर ने कहा कि, 'भारत नन्‍हे-मुन्‍ने लोगों के लिए नहीं है।' पांचवें ने कहा कि, 'उसे दर्द क्यों नहीं होता? वह पंखे के ब्लेड को रोकने के लिए जीभ का इस्तेमाल करने से लेकर अपनी नाक पर कील ठोकने तक का काम कर रहा है।'

गौरतलब है कि, क्रांति कुमार पनीकेरा को ड्रिल मैन के नाम से जाना जाता है। इन्‍हें केवल नाक में कीलें ठूंसने के लिए ही नहीं जाना जाता। इन्‍होंने एक मिनट में अपनी जीभ से 57 इलेक्ट्रिक फैन ब्लेड बंद करके गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करवाया है। एक और उपलब्धि में इन्‍होंने तलवार का इस्तेमाल करके 1944 किलो का वाहन खींचना और सिर्फ़ एक मिनट में अपने नंगे हाथों से 17 वस्तुओं को गर्म तेल से बाहर निकाला था। बता दें कि, इनके कीलों वाले रिकॉर्ड बनाने से पहले ये खिताब कनाडा के न्यू ब्रंसविक के बर्नबी क्यू ऑर्बैक्स के नाम था। 2015 में, उन्होंने बसकर्स ऑन द बे फ़ेस्टिवल में 30 सेकंड के भीतर अपनी नाक में 15 कीलें डालकर रिकॉर्ड बनाया था।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article