वायरल न्यूज़

VIDEO: अंगड़ाई लेते ही आ गया हार्टअटैक, फिर सेकंडों में बस कंडक्टर ने तोड़ दिया दम

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 13, 2025, 12:27 PM IST

VIDEO: हैरान करने वाले वीडियो में देखेंगे कि बस कंडक्टर आराम से अपनी सीट पर बैठा है कि तभी उसने अंगड़ाई ली। अंगड़ाई लेने के कुछ ही सेकंड में उसे हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Image

बस में कंडक्टर को अचानक आ गया हार्ट अटैक। (Photo/X.com)

Viral Video Today: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। जिन्हें देखकर हमें कई बार बहुत हंसी आती है। मगर कुछ नजारे हैरान करते हैं। देखकर यकीन नहीं होता है कि ऐसा भी हो सकता है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो सामने आया है जिसने लोगों के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो एक बस कंडक्टर से जुड़ा है जो आराम से अपनी सीट पर बैठा है। मगर तभी उसे हार्ट अटैक आया है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सेकंडों में हुई मौत

हैरान करने वाला पूरा मामला बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इसमें देखेंगे कि बस कंडक्टर आगे की सीट पर बैठा है। उसके बराबर में महिला है। कंडक्टर अंगड़ाई लेता है। वो अपने दोनों हाथ ऊपर करता है और दोबारा शांत बैठ गया। मगर इस दौरान उसने ऐसा कुछ किया कि बराबर में बैठी महिला असहज हो गई। महिला कंडक्टर की तरफ देखती है, मगर उसे कंडक्टर की तबीयत ठीक नहीं लगती है।

एक्स पर देखिए वीडियो

मध्य प्रदेश का है वीडियो

फ्रेम में आगे देखेंगे कि दूसरी सीट पर बैठे एक बुजुर्ग बस यात्री कंडक्टर की तरफ देखते हैं। वो उसे संभालने की कोशिश करते हैं। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बताया गया कि कंडक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। वीडियो एक्स पर @KrishnaBihariS2 नाम के हैंडल से भी शेयर किया गया है। बताया गया कि मामला मध्य प्रदेश में खरगोन जिले का है। यहां चलती बस में एक कंडक्टर को हार्ट अटैक आया और उसकी 30 सेकंड के भीतर मौत हो गई।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article