वायरल न्यूज़

Viral: हरियाणवी में छपा शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल, पढ़ते ही न्यौता खाने के लिए दौड़ पड़ेंगे

Ajab Gajab News: शायद ही आपने कभी क्षेत्रीय भाषा में शादी का कोई कार्ड देखा होगा। सोशल मीडिया पर यह हरियाणवी शादी का कार्ड चर्चा में बना हुआ है। हो सकता है कि आपको यह कार्ड पूरा समझ न आए।

Image

शादी का अनोखा कार्ड (पिनरेस्ट)

KEY HIGHLIGHTS
  • शादी का बेहद अनोखा कार्ड
  • हरियाणवी भाषा में छपा कार्ड
  • पढ़ने में आ जाएगा मजा

Ajab Gajab News: भारत में शादियों का सीजन के दौरान तरह-तरह के कार्ड छपवाए जाते हैं। कई कार्ड ऐसे होते हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो जाते हैं। इसी क्रम में एक हरियाणवी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड को पढ़ने के लिए आपको किसी ताऊ की मदद लेनी पड़ जाएगी। यह कार्ड ऐसा है, जिसे एक बार पढ़ने में आपकी हंसी छूट जाएगी। हालांकि, हो सकता है कि आपको यह कार्ड पूरा समझ न आए।

हरियाणवी में लिखा शादी का कार्ड

बता दें कि शादी का यह एक पुराना कार्ड है, जो इन दिनों इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा है। आपने आम तौर पर हिन्दी या इंग्लिश में छपे शादी के कार्ड ही देखे होंगे। शायद ही आपने कभी क्षेत्रीय भाषा में शादी का कोई कार्ड देखा होगा। सोशल मीडिया पर यह हरियाणवी शादी का कार्ड चर्चा में बना हुआ है। हरियाणवी बोली में छपे इस शादी के कार्ड को Shailendra Tokas नाम के शख्स ने पिनरेस्ट पर शेयर किया है। इसमें प्रीतभोज के समय को लेकर लिखा गया है, 'खाने पै टूट पड़न का टेम, छड़दम तारण का टेम।'

शादी का बहुत ही अनोखा कार्ड वायरल

बता दें कि यह कार्ड बहुत ज्यादा पुराना नहीं है। हरियाणवी बोली में छपा शादी का यह कार्ड मात्र 9 साल पहले यानि साल 2015 का है। इस कार्ड की बेहद दिलचस्प बात यह है कि इसमें दूल्हा और दुल्हन के नाम के आगे 'छौरा' और 'छौरी' लिखा है। इस कार्ड में शुरुआत में लिखा है, 'बड़े चाव ते न्यौंदा देरे, सब काम छोड के आणा होगा।' इसके नीचे लिखा है, 'दूल्हा-दुल्हन का शुभ विवाह टेक दिया है, अर इस खुशी के मौके पे थारा सारे कुणबे का न्यौता सै। अर म्हारा सारा कुणबा थारे आण की गाम हैबतपुर जिला जीन्द में कसृनी तै कसूती अर ऐडी ठा-ठा कै बाट देखेगा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article