वायरल न्यूज़

जब ऑर्डर हुए पिज्जा में से गायब हुआ 'आधा पिज्जा', महिला के होश ही उड़ गए, जानें क्या है सच्चाई?

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 26, 2023, 12:00 PM IST

एक महिला ने डॉमिनोज से स्टफ्ड-क्रस्ट पिज्जा किया था, लेकिन जब उसे पिज्जा की डिलीवरी हुई तो उसमें महज आधा पिज्जा था। ऐसे में महिला के होश ही उड़ गए लेकिन इस मामले में डिलीवरी ब्वॉय को भी नहीं पता था। ऐसे में आइए जानते हैं रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पिज्जा के बारे में..

Image

Ajab Gajab News

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला ने ऑर्डर किया पिज्जा
  • 15 मिनट देर से मिला पिज्जा
  • रहस्यमयी तरीके से आधा हुआ गायब

Ajab Gajab News: खाना तो आप सभी ऑर्डर करते ही होंगे, काफी जब रात में ऑफिस से घर आओ तो बनाने का मन नहीं करता। ऐसे में बस यही होता है कि खाना बाहर से ही मंगा लिया जाए तो आपके साथ ऐसा कभी हुआ है कि आपने खाना ऑर्डर किया हो और फिर उसमें आधा ही खाना आए। उम्मीद है कि आपके साथ ऐसा कभी नहीं हुआ होगा, लेकिन जरा सोचिए.. अगर ऐसा हो जाए तो क्या होगा?

दरअसल, 28 वर्षीय केली लुईस ने 15 जुलाई को विल्टशायर के स्विंडन के ओल्ड टाउन में डॉमिनोज से लार्ज स्टफ्ड-क्रस्ट पिज्जा का ऑर्डर दिया था, जिसमें 8-10 पीस होते हैं। लेकिन महिला को जब पिज्जा मिला और फिर उसने खोला तो उसमें से आधा पिज्जा गायब था। रहस्यमयी तरीके से गायब हुए पिज्जा ने महिला को आश्चर्य में डाल दिया। ऐसे में महिला ने तुरंत पिज्जा की फोटो खींचकर कंपनी को मेल भी किया, लेकिन इस पर रिप्लाई आया कि कंपनी की ओर से तो पूरा पिज्जा भेजा गया था।

Ajab Gajab News

Image Credit - Kennedy News & Media

15 मिनट बाद मिला था पिज्जा

ऐसे में डिलीवरी ब्वॉय को पकड़ा गया लेकिन उसका भी कहना था कि बारिश के कारण वह कार पार्किंग में खड़ा था, इस दौरान उसके साथ क्या हुआ, पिज्जा कहां गया, उसे भी कुछ याद नहीं है। महिला ने भी बारिश में काफी देर तक डिलीवरी ब्वॉय का इंतजार करती रही लेकिन 15 मिनट बाद दोनों मिले और फिर पिज्जा उसे डिलीवर हुआ। ऐसे में महिला का कहना है कि अब आगे से वह पिज्जा ऑर्डर नहीं करेगी।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article