Ajab Gajab : आर्किटेक्ट कपल ने बनाया भांग के पौधे से घर, खूबसूरती देख आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 22, 2023, 03:53 PM IST

भांग के पौधे से बने इस घर को बनाने में करीब दो साल का समय लगा है। साल 2021 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने 800 वर्ग फुट में फैले इस घर का उद्घाटन किया था। इस घर का नाम हेंप हाउस रखा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • कपल ने बनाया भांग के पौधे से घर
  • बनने में लगा था दो साल का समय
  • हेंप हाउस रखा गया है नाम

Hemp House In Uttarakhand: इन दिनों लोग अपने घरों सुंदर व सुरक्षित बनाने के लिए क्या नहीं कर रहे हैं। ऐसे में एक आर्टिटेक्ट कपल ने कमाल कर दिया है। इस कपल ने भांग के पौधे से घर बना दिया है। जी हां, सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लग रहा हो। लेकिन ये सच है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक में रहने वाले आर्किटेक्ट नम्रता कंडवाल और गौरव दीक्षित ने हेम्पक्रीट (Hempcrete) से एक सुंदर सा घर बनाया है। उनका कहना है कि भारत में इस तरह का बना हुआ यह पहला घर है।

वैसे हेम्पक्रीट के नाम से काफी लोग वाकिफ नहीं होंगे तो पहले इसी के बारे में जान लेते हैं। हेम्पक्रीट कुछ और नहीं बल्कि भांग के पौधे, लकड़ी, मिट्टी और पानी का मिश्रण है। इसमें कुछ खनिज भी मिलाए जाते हैं। इस तरह के घर ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों में काफी प्रचलित है। इस घर को बनाने में करीब 30 लाख रुपए का खर्च आया था, जिसे बनकर तैयार होने में दो साल का समय लग गया था। इस घर का उद्घाटन साल 2021 में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया था, जो 800 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

End of Feed