प्यार के लिए लड़की ने तोड़ दी सारी मर्यादा, पिता के सामने ही सौतेले भाई से रचाई शादी, अब किया चौंकाने वाला खुलासा

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Nov 4, 2023, 06:11 PM IST

हाल ही में एक लड़की ने अपने सौतेले भाई के साथ शादी रचा ली है। उनका कहना है कि वे बचपन में एक दूसरे से काफी लड़ा-झगड़ा करते थे। ऐसे में उनके माता-पिता को भी अलग रहना पड़ा।

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़की ने सौतेले भाई के रचाई शादी
  • शादी के बाद किया चौंकाने वाला खुलासा
  • अब बताई शादी करने की असली वजह

Ajab Gajab News: कभी-कभार कुछ ऐसा सुनने को मिल जाता है, जिसे सुनकर कानों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। ऐसा लगता है जैसे कोई मजाक कर रहा हो। लेकिन ये खबर सच है और विदेशी मीडिया में काफी सुर्खियों में भी है। दरअसल, एक सौतेले भाई-बहन ने आपस में शादी कर ली है। अब उनके इस फैसले से पिता काफी नाराज भी हो गए हैं।

कपल का कहना है कि बचपन में वे दोनों काफी लड़ाई किया करते थे, जिसके चलते मां-बाप की शादी टूट गई थी। लेकिन 10 साल वो समय फिर से आया, जब दोनों एक-दूसरे से मिले और साथ रहने का फैसला कर लिया। 25 वर्षीया लड़की का कहना है कि उसके पिता ने कुल चार शादियां की थी। जब वह 13 साल की थी तो उसके पिता ने उसके पति की मां या उसकी सौतेली मां से शादी की। उस वक्त उसके पति की उम्र 15 साल का था, जिसका नाम ब्रैंडन था।

End of Feed