वायरल न्यूज़

Shocking: बाजार से पनीर खरीदने वालों गलती से मत देखना यह तस्वीर, जिंदगी में कभी नहीं खाएंगे पनीर

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 4, 2023, 06:32 PM IST

Shocking Picture: जो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, उसने पनीर की स्वच्छता से जुड़ी सच्चाई सामने ला दी है। आप देख सकते हैं कि कितने अनहेल्दी और अनहाइजेनिक तरीके से पनीर बनाई जा रही है। इस तस्वीर को देखकर आपका माथा खराब हो सकता है।

Image

गंदे तरीके से बनाई जा रही पनीर (ट्विटर)

Shocking Picture: पनीर का लोग तरह-तरह से इस्तेमाल करते हैं। कई लोग पनीर की सब्जी बनाकर खाते हैं तो कुछ लोग इसे कच्चा भी खाते हैं। पनीर को अलग-अलग तरह के पकवानों में शामिल किया जाता है। लोगों को पनीर के पकौड़े भी खूब पसंद होते हैं। वहीं कई लोगों को पनीर के पराठे अच्छे लगते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो घर में ही दूध फाड़कर पनीर बना लेते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग मार्केट से ही पनीर खरीदकर लाते हैं।

तस्वीर देखकर आपका खराब हो जाएगा माथा

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को देखकर आपका माथा खराब हो सकता है। यह तस्वीर किसी दुकान की है, जिसमें पनीर बनाना दिखाया गया है। आप देख सकते हैं कि कितने अनहेल्दी और अनहाइजेनिक तरीके से पनीर बनाई जा रही है। जो तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, उसने पनीर की स्वच्छता से जुड़ी सच्चाई सामने ला दी है। इस तस्वीर को देखकर शायद ही आप कभी मार्केट से खरीदकर पनीर खाना पसंद करेंगे।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कितने गंदे तरीके से एक शख्स पनीर के ऊपर बैठा है। तस्वीर में ऐसा लग रहा है कि जैसे शख्स किसी कुर्सी पर बैठा हो। हालांकि, यह कोई कुर्सी नहीं है, बल्कि पनीर है। जिसे आप तरह-तरह से खाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। फोटो देखकर यूजर्स भड़क उठे हैं। इस तस्वीर को देखकर एक यूजर ने कहा, 'अब वह घर का बना पनीर ही इस्तेमाल करेंगे।' वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि शख्स को ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए था। तस्वीर को एक्स प्लेटफॉर्म पर @zhr_jafri नाम के यूजर ने शेयर किया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article