वायरल न्यूज़

Optical Illusion: तस्वीर ने घुमा दिया लोगों का माथा, 5 सेकंड में बताइए हाथी के हैं कितने पैर, 99 परसेंट हुए फेल

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Nov 4, 2023, 06:04 PM IST

Optical Illusion: इस सवाल का जवाब बताने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई है। आपको इस सवाल का जवाब 5 सेकंड में देना है। आप अगर चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी इसमें मदद ले सकते हैं। शायद वह आपको हाथी के कुल पैर बताने में आपकी मदद कर दें।

Image

ऑप्टिकल इल्यूजन (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की मजेदार तस्वीर वायरल
  • पूरी तरह से कंफ्यूजन में डाल देगी तस्वीर
  • आपको बताने हैं हाथी के कुल पैर

Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह से आंखों का भ्रम होता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसे होते हैं, जो आंखों के साथ लोगों के दिमाग के साथ भी खेलते हैं। कई बार जो हम देखते हैं, सच्चाई ठीक उसके उलट होती है। हमें कई ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं, जो लोगों के दिमाग की परीक्षा लेती हैं। इसके साथ ही लोगों की नजरें परखती हैं। आज हम आपके लिए एक ऐसी ही तस्वीर लेकर आए हैं। यह तस्वीर आपको पूरी तरह से कंफ्यूजन में डाल देगी।

5 सेकंड में देना है आपको जवाब

ऑप्टिकल इल्यूजन की यह तस्वीर देखकर लोग कहने लगे कि 'ये चक्कर क्या है बाबू भैया।' इस तस्वीर में आपको एक हाथी नजर आ रहा होगा। आपको बताना है कि हाथी के कितने पैर हैं। बता दें कि इस सवाल का जवाब बताने में बड़े-बड़े सूरमाओं की हालत खराब हो गई है। आपको इस सवाल का जवाब 5 सेकंड में देना है। आप अगर चाहें तो अपने दोस्तों और रिश्तेदारों की भी इसमें मदद ले सकते हैं। शायद वह आपको हाथी के कुल पैर बताने में आपकी मदद कर दें।

गौर से देखने पर बता पाएंगे जवाब

आप चाहें तो अकेले भी कोशिश कर सकते हैं। अगर आप बहुत ही गौर से देखेंगे तो आपको जरूर पता चल जाएगा कि हाथी के कितने पैर हैं। बता दें कि इस तस्वीर को एक कलाकार ने बड़ी ही चतुराई से बनाई है। आपको बता दें कि तस्वीर में दिख रहे हाथी के पैर चार नहीं उससे ज्यादा हैं। कलाकार ने हाथी के पैर कुछ इस तरह से बनाए हैं कि उसका एकमात्र पैर यानी पिछला बायां पैर ही सही तरीके से बना है। उसके बाकी पैर बस कलाकार ने बना दिए हैं।

यहां मिलेगा सवाल का जवाब

क्या आपको अब तक हाथी के सारे पैर नजर आ गए हैं। क्या आप हाथी के कुल पैरों की संख्या बता सकते हैं। अगर अब तक आपको हाथी के कुल पैर नजर नहीं आ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि हाथी के 4 पैर नहीं, पांच पैर हैं।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article