बाप रे! चिल्लाना खतरे से खाली नहीं, लड़के ने इतना तेज चीखा कि फट गया फेफड़ा, जानें पूरा मामला

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Jul 29, 2023, 05:57 PM IST

चीन में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक लड़का का फेफड़ा फट गया। लेकिन जब आप इसकी वजह जानेंगे तो आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई गई।

KEY HIGHLIGHTS
  • कॉन्सर्ट में हुआ लड़के के साथ बड़ा हादसा
  • शो के दौरान ही फट गया फेफड़ा
  • बड़ी मुश्किल से बचाई गई जान

Ajab Gajab News: कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें सुनने को मिल जाती है, जिस पर विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा ही एक मामला सामने आया चीन में..। जहां एक लड़के के साथ ऐसी घटना घटी, जिसे सुनने के बाद आप एकदम से शॉक्ड हो जाएंगे। आपको अपने कानों पर यकीन ही नहीं होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? लेकिन कहा जाता है न गुरु, कि दुनिया है यहां सबकुछ पॉसिबल है।

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि एक 19 साल का लड़का कॉन्सर्ट में गया हुआ था, जहां उसके पसंदीदा बैंड का परफॉर्मेंस होने वाला था। सभी इस कॉन्सर्ट को एंजॉय भी कर रहे थे और मस्ती कर रहे थे। लेकिन कौन जानता था भला इस लड़के के साथ क्या होने वाला है? उसकी ये मस्ती कब दुखभरी दास्तां बनने वाली है कौन जानता था? जो जिंदगी भर की एक बुरी याद देकर जाएगी।

End of Feed