Ajab Gajab News: जितनी तेजी से टाइम बदलता जा रहा है, उतनी ही तेजी से मंहगाई भी बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ सालों में महंगाई का आलम यह हो गया है कि आम आदमी के हाथ से ज्यादातर चीजें दूर होती जा रही हैं। इसी क्रम में साल 1985 का एक रेस्टोरेंट का बिल वायरल हो रहा है। इस बिल को देखकर आपके मुंह में पानी आ जाएगा। तकरीबन 40 साल पहले रेस्टोरेंट में फुल प्लेट शाही पनीर इतनी सस्ती मिलती थी, जिसे देखकर आपका मुंह खुला का खुला रह जाएगा।
1985 का बिल इंटरनेट पर वायरल
सोशल मीडिया पर एक रेस्टोरेंट के बिल की तस्वीर सामने आई है। इसमें खाने की चीजों की कीमत देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इसके साथ ही आप सोच में पड़ जाएंगे कि काश आज कल खाने की चीजें इतनी सस्ती होतीं तो कितना अच्छा होता। रेस्टोरेंट के 39 साल का बिल देखने के बाद हर कोई हैरान है। लोग उस समय मिलने वाली चीजों की कीमत की तुलना आज के दौर से कर रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 1985 में फुल प्लेट शाही पनीर मात्र 8 रुपये में मिल जाती थी। देखें बिल-
साल 1985 के रेस्टोरेंट के बिल में आप देख सकते हैं कि किसी ने शाही पनीर, दाल मखनी, रायता और रोटी ऑर्डर किया था। इस बिल में शाही पनीर फुल प्लेट के लिए मात्र 8 रुपये लिए गए हैं। वहीं दाल मखनी और रायता की कीमत 5 रुपये लिखी है। जबकि एक रोटी की कीमत मात्र 70 पैसे है।इसका मतलब यह हुआ कि तब 26 रुपये 30 पैसे में इंसान अपना पेट भर सकता था। अगर आज के दौर में इतना सब खाना हो तो आपको हजार रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
