वायरल न्यूज़

Optical Illusion: भगत सिंह जैसा होगा तेज-तर्रार दिमाग, तभी खोज पाएंगे इस तस्वीर में अंतर

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 16, 2023, 05:55 PM IST

Optical Illusion Puzzle Photo: सोशल मीडिया पर हाल ही में ऑप्टिकल इल्यूजन की एक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें से कुछ अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। इस अंतर को ढूंढने के लिए 15 सेकंड का समय भी दिया है।

Image

फोटो साभार- सोशल मीडिया

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑप्टिकल इल्यूजन की तस्वीर हुई वायरल
  • तस्वीर में अंतर ढूंढने का चैलेंज
  • ढूंढ निकालने के लिए दिया गया है 15 सेकंड का समय

Optical Illusion Eye Test: सोशल मीडिया पर आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन की नई-नई तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। ऐसे में कुछ तस्वीरें तो आसानी से सॉल्व हो जाती हैं। लेकिन काफी ऐसी भी तस्वीरें होती हैं, जिन्हें सॉल्व करने में सुबह से लेकर शाम हो जाती है। लेकिन फिर भी ये तस्वीरें सॉल्व होने का नाम नहीं लेती हैं। एक ऐसी ही तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे सॉल्व करने में अब तक कई धुरंधर फेल हो चुके हैं। उनका कहना है कि इस तस्वीर को वही व्यक्ति सॉल्व कर सकता है, जिसका दिमाग भगत सिंह की तरह तेज-तर्रार हो।

सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल हुए ऑप्टिकल इल्यूजन की इस तस्वीर में एक ही तरह की दो तस्वीरें दी गई है। इस तस्वीर में अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है, जिसे सॉल्व करने के लिए 15 सेकंड का समय दिया गया है। लेकिन अगर आप चाहे तो आप 15 सेकंड की जगह 15 मिनट का भी समय ले सकते हैं। क्योंकि ये तस्वीर देखने में जितना आसान लग रहा है, उतना है नहीं। कहा जा रहा है कि अब तक इस तस्वीर को सॉल्व करने में लगभग 99 प्रतिशत लोग धुल फांक चुके हैं।

Optical Illusion Puzzle Solution

ये रहा तस्वीर में छिपा अंतर

ये रहा तस्वीर में छिपा अंतर

उम्मीद है कि अब तक आपने इस तस्वीर को बारिकी से देख लिया होगा। ऐसे में जब आपने इस तस्वीर को देख ही लिया है तो क्या आपको तस्वीर में छिपा अंतर दिखा या नहीं। अगर अब तक आप इस तस्वीर में अंतर नहीं खोज पाए हैं तो आप ऊपर दिए गए तस्वीर को देख लीजिए, यहां आपको तस्वीर में छिपा हुआ अंतर दिख जाएगा। इस तस्वीर में आपको तीन अंतर दिखाई देगा। अब जब आपको तस्वीर में अंतर नजर आ ही गया है तो क्यूं ना आप इसे अपने रिश्तेदारों और जान-पहचान के लोगों के साथ शेयर करें और उनसे भी इस तस्वीर को सॉल्व करने के लिए कहें।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article