Ajab Gajab: चीन में ड्यूटी के दौरान सो गया कुत्ता, तो विभाग ने काट ली Doggy की सैलरी, जानें पूरा मामला

भारत के पड़ोसी देश चीन से एक बड़ा ही मजेदार मामला सुनने में आया है। दरअसल, चीनी पुलिस के एक कुत्ते का सैलरी बोनस काट लिया गया है। इसके पीछे की वजह सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सोने के चलते कुत्ते का बोनस काटा
  • चीनी पुलिस में कार्यरत है ये कुत्ता
  • मामले को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

Chinese Police Dog Bonus Cutting: आजकल के बिजी लाइफ में लोग खुद ही इतना परेशान है कि उनको कुछ समझ नहीं आ रहा है। ऊपर से आर्थिक तंगी की मार अलग पड़ रही है। ऐसे में अगर किसी इंसान की सैलरी काट दी जाई या उसे बोनस मिलने वाला हो, वह न मिले तो इंसान के पूरे साल के मेहनत पर पानी फिर जाता है। लेकिन अगर यही बात जानवरों पर लागू की जाए तब.. सोचकर ही थोड़ा अजीब लग रहा है।

dog

ड्यूटी के दौरान सोने के चलते काट ली कुत्ते की सैलरी (iStock)

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्ट के मुताबिक एक कुत्ते का ईयर-इंड बोनस काट लिया गया। इसके पीछे की वजह भी बेहद खास और अचंभित कर देने वाली बताई गई है। बता दें, चीन के कॉर्गी पुलिस डॉग 'फुजाई' का ईयर-इंड बोनस पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से रोक दिया गया है। इसके पीछे की वजह ड्यूटी के दौरान काम करने के बजाया सो जाना बताया जा रहा है। इसके अलावा उसे जिस कटोरे में खाना जाता है, उसमें उसने पेशाब कर दिया था।

End of Feed