वायरल न्यूज़

Optical Illusion Puzzle: बिल्ली में कहां है प्यारी दिल्ली, कोई दिलवाला ही ढूंढ पाएगा आज

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated Jan 30, 2025, 09:49 AM IST

Optical Illusion Puzzle: दिमाग घुमा देने वाली इस तस्वीर में आपको हर तरफ बिल्ली शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। मगर जानते हैं इसी बिल्ली की भीड़ में एक जगह दिल्ली भी कहीं पर है। आज आपको उसी दिल्ली को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है।

Image

आंखों का टेस्ट लेने वाली इस तस्वीर को हल करना बिल्कुल भी आसान काम नहीं है। (TNN)

Optical Illusion Puzzle: सोशल मीडिया की अजब-गजब दुनिया में वैसे तो हर समय कुछ ना कुछ छाया ही रहता है। मगर पिछले कुछ दिनों से ऑप्टिकल इल्यूजन से जुड़ी तस्वीरें यहां खूब शेयर हुई हैं। यानी ऐसी तस्वीरें जो दिमाग और आंखों को भ्रमित करने में माहिर हों। अभी एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है जिसे हल करने का चैलेंज मिला है। तस्वीर में आपको हर तरफ बिल्ली शब्द लिखा हुआ नजर आएगा। इसमें ऊपर से नीचे सिर्फ यही शब्द लिखा हुआ नजर आता है।

मगर जानते हैं इसी बिल्ली की भीड़ में एक जगह हमारी प्यारी दिल्ली भी कहीं है। आज आपको उसी दिल्ली को खोजने का चैलेंज मिलने वाला है। अगर आप खुद को मुकद्दर का सिकंदर समझते हैं तो जरूर कोशिश कीजिए। आपको बताना है कि आखिर बिल्ली की भीड़ में दिल्ली कहां छिपकर बैठी है। हालांकि आप अपनी कोशिश शुरू करें पहले एक शर्त भी जान लीजिए।

आपको चैलेंज पूरा करने के लिए सिर्फ 10 सेकंड का समय मिलेगा। अगर इतने समय में आपने चैलेंज पूरा कर लिया तो जीनियस कहलाएंगे। हालांकि दिए गए समय में या फिर अभी तक जवाब नहीं ढूंढ पाए हैं तो परेशान बिल्कुल भी नहीं होना है। आपको जवाब भी यहीं मिलेगा।

यहां देखिए जवाब

Brain Test Puzzle

यहां गोल घेरे में जवाब देखिए।

देख लिया ना बिल्ली की भीड़ में दिल्ली ऐसी जगह बैठी थी जिसे खोजना बिल्कुल भी आसान नहीं था। दिमाग और आंखों का टेस्ट लेने वाली ऐसी ही किसी खास तस्वीर के साथ फिर हाजिर होंगे।

Ikramuddin
Ikramuddin author

<p>पत्रकारिता के पेशे में काम करते हुए करीब 9 साल पूरे हो चले हैं। साल 2011-14 में दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज (BRAC) से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। फिर भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से साल 2015 में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता के क्षेत्र में दाखिल हुए और सीखने का सिलसिला आज तक जारी है। पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद सबसे पहले लाइव इंडिया टीवी चैनल के डिजिटल प्लेटफॉर्म में काम करने का मौका मिला। लाइव इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल तक काम किया और बहुत कुछ सीखा। राजनीति, खेल और अपराध के साथ तमाम क्षेत्रों में जमकर खबरें बनाईं और हर दिन कुछ नया सीखने का मौका मिला।चुनाव से जुड़ी बारीकियों और जनता से जुड़े मुद्दों को खबरों की शक्ल में कवर करने का काम इसी संस्थान में रहते हुए सीखा। चुनाव में आम लोगों के बुनियादी मुद्दों को समझने और उन्हें खबरिया प्लेटफॉर्म तक लाने का काम भी बखूबी सीखा। खबरों की बारीकियां सीखने और समझने के दौरान इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के डिजिटल प्लेटफॉर्म जनसत्ता में काम किया। यहां करीब चार साल के करियर के दौरान खबरों से जुड़ी दूसरी बारीकियों को समझना जारी रखा। यहां ट्रेंडिंग खबरों पर खासा ध्यान रहा। सोशल मीडिया से जुड़ी तमाम बारीकियों को समझने का मौका इसी संस्थान में मिला। जनसत्ता डॉट कॉम में करीब चार साल बिताने के बाद जी मीडिया ग्रुप के इंडिया डॉट कॉम डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने का मौका मिला। यहां वायरल, ऑफबीट, टीवी डिबेट और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म से रोचक खबरें बनाई। इंडिया डॉट कॉम में करीब दो साल बिताने के बाद सितंबर 2023 में टाइम्स नेटवर्क की प्लेटफॉर्म Timesnowhindi.com में वायरल टीम का हिस्सा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article