इस कंपनी ने तो हद कर दी ! कर्मचारियों को दी अजीबोगरीब सजा, ऑफिस में खिलाए कच्‍चे करेले

Ajab Gajab : साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीन की एक सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारी ने पूरी दास्तां वीडियो के माध्‍यम से बताई है। जिसमें दिखाया गया है कि, तकरीबन एक दर्जन कर्मचारी ऑफिस में कच्‍चे करेले खा रहे हैं।

Ajab Gajab : ऑफिस में वर्कलोड ज्‍यादा होने पर या टारगेट पूरा न होने आप को भी कभी न कभी मैनेजमेंट की ओर से मेल आया होगा, लेकिन क्‍या आपने कभी सोचा है कि अगर ऐसे में कंपनी आपको कोई सजा दे तो ? जी हां, ऐसा ही कुछ हुआ है एक कंपनी में। दरअसल, हर कंपनी अपनी पॉलिसी के तहत अपने यहां कई तरह के कानून बनाती हैं, जिसका कर्मचारियों को पालन करना पड़ता है, लेकिन 'चीन की कंपनी ने तो हद ही कर दी है'। ये कहना है सोशल मीडिया यूजर्स का, जब उन्‍हें पता चला कि टारगेट पूरा न करने पर कंपनी ने अपने कर्मचारियों कच्‍चे करेले खाने की सजा दी है।

Ajab Gajab, Viral News in Hindi, Viral News

कर्मचारियों को मिली अजीबोगरीब सजा।

एक दर्जन कर्मचारियों को मिली सजा

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि, चीन की एक सोशल मीडिया कंपनी के कर्मचारी ने पूरी दास्तां वीडियो के माध्‍यम से बताई है। जिसमें दिखाया गया है कि, तकरीबन एक दर्जन कर्मचारी ऑफिस में कच्‍चे करेले खा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के जिआंगसु प्रांत में स्थित शिक्षा और प्रशिक्षण कंपनी, सूजौ डानाओ फांगचेंगशी इंफॉर्मेशन कंसल्टिंग

End of Feed