वायरल न्यूज़

Viral Video: मुर्गी को दबोच रखा था जहरीला सांप, हलक में आ गई थी जान, फिर जो हुआ उसे देख थर्रा जाएंगे

  • Authored by: कौशलेंद्र पाठक
  • Updated Jun 21, 2023, 06:58 PM IST

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर जानवरों का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांप ने खतरनाक तरीके से मुर्गी का शिकार किया। जिसने भी इस नजारे को देखा वो देखता ही रह गया।

Image

सांप ने किया मुर्गी का शिकार (तस्वीर साभार- इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • सांप ने किया मुर्गी की शिकार
  • नजारा देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे
  • सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Murgi Saap Ka Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के एक से एक हैरतअंगेज वीडियो (Animal Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो (Shocking Video) तो इतने हाहाकारी होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो (Wildlife Video) काफी फनी होते हैं, जिन्हें देखकर लोग जकमर ठहाके लगाते हैं। वाइल्ड लाइफ लवर्स जानवरों के वीडियो (Animal Attack Video) को काफी पसंद करते हैं और उनपर जमकर चटकारे भी लेते रहते हैं। इसी कड़ी में मुर्गी और सांप (Hen Snake Fight Video) का एक झन्नाटेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप भी एक पल के लिए थर्रा जाएंगे। क्योंकि, कैमरे में ऐसा नजारा कैद हुआ जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

कोई भी जानवर हमेशा दूसरे जानवर पर हमला करने के लिए तैयार रहता है। मौका पाते ही एक जानवर दूसरे पर टूट पड़ते हैं। सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आपको इस तरह के कई मजेदार और खतरनाक वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस वायरल वीडियो में आपको काफी चौंकाने वाला नजारा देखने को मिलेगा, जिसे देखकर हो सकता है एक पल के लिए आपको '440 वोल्ट' का झटका लग जाए। वीडियो में आप देख सकते हैं मुर्गियों के बीच एक जहरीला और खतरनाक सांप पहुंच गया। मौका पाते ही सांप ने एक मुर्गी को दबोच लिया। बेचारी मुर्गी अपनी जान बचाने के लिए हाथ-पांव चला रही है। लेकिन, सांप उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। काफी देर तक मुर्गी जान बचाने की कोशिश करती है, लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिलती। आखिर में क्या होता है आप खुद इस वीडियो में देख लें...

रोंगटे खड़े करने वाला नजारा

नजारा देखकर आपका दिमाग जरूर चकरा गया होगा। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर वीडियो को 'ilhanatalay' नाम के पेज से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि सांप ने मुर्गी की हवा टाइट कर दी। किसी का कहना है कि बेचारी मुर्गी की तो ऐसी की तैसी हो गई। कईयों का कहना है कि काफी खतरनाक नजारा था। तो इस वीडियो पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है कमेंट कर जरूर बताएं।

कौशलेंद्र पाठक
कौशलेंद्र पाठकauthor

कौशलेंद्र पाठक टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कार्यरत हैं। मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद उनका सफर ग्राउंड रिपोर्टिंग से डिजिटल डेस्क तक फैला, जहां उन्होंने कंटेंट की विविध शैलियों को नजदीक से समझा। अजब-गजब, अनोखी, सोशल और ट्रेंडिंग कंटेंट पर उनकी गहरी पकड़ और तेज न्यूज सेंस ने उन्हें डिजिटल दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई। वायरल सेक्शन के लीड के रूप में कौशलेंद्र का ध्यान हमेशा ऐसे कंटेंट पर रहता है जो रीडर्स को नई, दिलचस्प और अनजानी कहानियों से रूबरू कराए—हर बार कुछ अलग, कुछ नया।

और पढ़ें
End of Article