Brussels Airlines Flight Attendant Delivers Baby: हजारों टेक्नोलॉजी के बाद भी आज के वक्त में नॉर्मल डिलीवरी बहुत मुश्किल से होती है। ऐसे में अगर ये कहा जाए कि बिना डॉक्टर, बिना किसी सुविधा के एक महिला ने फ्लाइट में बच्चे को जन्म दिया तो इसपर यकीन करना मुश्किल होगा। हाल ही में ब्रुसेल्स एयरलाइंस (Brussels Airlines) में एक हैरान करने वाला नजारा देखा गया है। इस एयरलाइंस में एक प्रग्नेंट महिला की डिलीवरी ने सभी को हैरान कर दिया है। आइए इस अनोखी घटना को करीब से जानते हैं..
फ्लाइट अटेंडेंट ने उड़ती फ्लाइट में कराई डिलीवरी
ब्रुसेल्स एयरलाइंस में बच्चा का जन्म
पश्चिम अफ्रिका के सेनेगल के डकार से उड़ान भरने वाली ब्रुसेल्स एयरलाइंस की एक अनोखी घटना सामने आई है। इस फ्लाइट में एक प्रेग्नेंट महिला भी सफर कर रही थीं। फ्लाइट के टेक-ऑफ होने के कुछ देर बाद ही महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। सभी यात्रियों के साथ फ्लाइट के स्टाफ भी महिला के लेबर पेन को लेकर चिंतित हो गए।
जब महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो फ्लाइट में मौजूद जेनिफर नाम की एक केबिन क्रू ने ही डिलीवरी कराने की जिम्मेदारी ली। केबिन क्रू जेनिफर ने फ्लाइट में मौजूद एक अंडर ग्रेजुएट नर्स की मदद से महिला की डिलीवरी कराई। महिला ने फ्लाइट में ही बच्चे को जन्म दिया। बच्चे का नाम फैंटा रखा गया।
Brussels Airlines ने शेयर की फोटो
ब्रुसेल्स एयरलाइंस ने सोशल मीडिया पर नवजात शिशु के साथ महिला फ्लाइट अटेंडेट की फोटो शेयर की है। एयरलाइंस ने अपने पोस्ट में लिखा है कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद केबिन क्रू जेनिफर ने खुशी के इस छोटे से बंडल को दुनिया में लाने में मदद की। यह पल टीम वर्क और देखभाल का सबसे बड़ा उदाहरण है।
