अजब-गजब : टैटू बनवाकर कंगाल हो गया ये शख्‍स, लाखों के कर्ज में डूबा, बैंक ने पहचानने से किया इन्‍कार

Weired News : मैथ्‍यू को उनका से शौक इतना भारी पड़ेगा ये उन्‍होंने सपने मे भी नहीं सोचा होगा। उन्‍होंने अपने शरीर में टैटू बनवाकर शौक को पूरा करने के लिए बहुत से लोगों से कर्ज लिया। अब हालत ये है कि धीरे-धीरे वे 68 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुके हैं।

Weired News : प्राय: अपने शरीर पर लोग तरह-तरह के एक्‍सपेरिमेंट किया करते हैं। कभी कोई बालों की अतरंगी सी डिजाइन बनवा लेता है तो वहीं, कोई अपनी बियर्ड को लेकर प्रयोग करता है, लेकिन इस बार जो प्रयोग हुआ है वो एकदम अनोखा है। ऐसे शौक को पूरा करते समय लोग अक्‍सर जेब का ख्‍याल रखना भूल जाते हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, ब्रिटेन के एक शख्स अपने टैटू को शौक को पूरा करने में इतना ध्‍यान दे दिया कि अब वो कर्ज में पूरी तरह से डूब चुका है। ये शख्‍स और कोई नहीं बल्कि किंग ऑफ इंक (Britain’s Most Tattooed Man) के नाम से मशहूर मैथ्यू हैं, जिन्‍होंने महज टैटू के शौक को पूरा करने के लिए 68 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। अब 'शौक' का तो पता नहीं मैथ्‍यू के लिए इतना भारी भरकम कर्ज चुकाना किसी 'शॉक' से कम नहीं।

बैंकों ने पहचानने से किया इन्‍कार

मैथ्‍यू को उनका से शौक इतना भारी पड़ेगा ये उन्‍होंने सपने मे भी नहीं सोचा होगा। उन्‍होंने अपने शरीर में टैटू बनवाकर शौक को पूरा करने के लिए बहुत से लोगों से कर्ज लिया। अब हालत ये है कि धीरे-धीरे वे 68 लाख रुपये के कर्ज में डूब चुके हैं और बैंकों ने लुक के कारण उन्‍हें पहचानने से ही इन्‍कार कर दिया है। वहीं, उनका लुक ही उनकी जॉब में भी बाधा बन गया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट मेट्रो ने बर्मिंघम के किंग ऑफ इंक लैंड के हवाले से कहा है कि, दुनिया में टैटू बनवाना भले ही एक लत है, लेकिन उनके लिए ये लाइफस्‍टाइल का हिस्‍सा है। कर्ज उतरते ही वे इसे फिर शुरू करेंगे।

End of Feed