वायरल न्यूज़

OMG: जंगल में हुई रूह कंपाने वाली घटना, शिकारी चीते को मारकर खा गए दो शेर, Video देख कांप उठे लोग

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Jun 15, 2023, 08:03 AM IST

Animals Attack Video: हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं। आज से पहले आपने शायद ही वैसा वीडियो देखा होगा। इस वीडियो को देखकर दुनिया के बड़े-बड़े जंगल स्पेशलिस्ट भी हैरान रह गए हैं। देख सकते हैं कि दो शेर एक चीते को मारकर खा जाते हैं।

Image

शेरों ने किया चीता का शिकार (ट्विटर)

KEY HIGHLIGHTS
  • रूह कंपाने वाला वीडियो आया सामने
  • दो शेरों ने किया चीते का शिकार
  • शिकारी चीते को जिंदा चबा गए

Animals Attack Video: चीता को दुनिया का सबसे तेज रफ्तार से दौड़ने वाला जानवर माना जाता है। इसके साथ ही वह खूंखार शिकारी भी होता है। आपने अक्सर ऐसा वीडियो देखा होगा, जिसमें चीता अपने शिकार को पलक झपकते ही चीर-फाड़कर रख देता है। उसके जैसा फुर्तीला जानवर इस धरती पर कोई दूसरा नहीं है। क्या आप सोच सकते हैं कि चीता का भी शिकार हो सकता है? क्या आपके गले से यह बात उतरेगी कि कोई जानवर चीता को मारकर खा सकता है। हालांकि, ऐसा हुआ है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को देखकर लोगों के होश उड़े गए।

जंगल में आज तक नहीं हुई ऐसी घटना!

वीडियो में देखा जा सकता है कि दो शेर एक खूंखार चीते का शिकार कर लेते हैं। सिर्फ यही नहीं, दोनों शेर उस चीते को मारकर खा जाते हैं। यह वीडियो लोगों के होश उड़ाने वाला है। इस वीडियो से आपको लग जाएगा कि कि शेर को क्यों जंगल का राजा कहा जाता है। शेर अपने शिकार करने की अद्भुत क्षमता से ही जंगल का राजा बना हुआ है। जब वह चीता जैसे खूंखार शिकारी को भी नहीं छोड़ता तो जंगल का और कौन सा जीव उससे बचकर रह सकता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो शेरों एक चीता पर हमला कर देते हैं। देखें वीडियो-

वीडियो में जो नजर आता है शायद आप उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते। देख सकते हैं कि किसी जंगल में झाड़ियों के बीच एक चीता बैठा हुआ है। आराम करने से पहले वह इधर-उधर अपनी नजरें दौड़ाता है। हालांकि, जैसे ही वह जमीन पर बैठता है दो शेरों की नजर उस पर पड़ती है। चीता के बैठते ही एक शेर उसकी ओर दौड़ पड़ता है। जैसे ही शेर के कदमों की आहट सुनाई देती है, चीता अपनी जान बचाकर भागने की कोशिश करता है। हालांकि, तब तक शेर चीता को जमीन पर पटक देता है। इसके बाद शेर का एक और साथी वहां पर पहुंचता है और दोनों मिलकर चीते को चीर-फाड़कर रख देते हैं। वीडियो को @animals5s नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।

आदित्य साहू
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article