वायरल न्यूज़

OMG: डेट पर गई महिला के साथ ब्वॉयफ्रेंड ने किया ऐसा काम, जिंदगीभर याद रहेगी पहली मुलाकात

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Aug 5, 2023, 05:52 PM IST

दूसरी बार डेट पर गई महिला के साथ ब्वॉयफ्रेंड ने पूरे बिल का भुगतान करने की बात कही। ऐसे में महिला एकदम से घबरा गई और उसे लगा कि ये डेट उसके लिए रेड फ्लैग की तरह है और आगे उसे उस लड़के को डेट नहीं करना चाहिए।

Image

प्रतीकारात्मक चित्र (Image Credit - iStock)

KEY HIGHLIGHTS
  • डेट पर महिला के साथ हुआ खेल
  • महिला को करना पड़ा पूरे बिल का भुगतान
  • सोशल मीडिया पर शेयर की पूरी कहानी

Ajab Gajab News: इन दिनों डेटिंग का काफी चलन चल रहा है, जिसमें लोग नए पार्टनर की तलाश करते हैं और फिर उन्हें डेट पर ले जाते हैं। ये डेटिंग पार्टनर के लिए आपसी सामंजस्य बढ़ाने के लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। लेकिन क्या हो.. जब ये आपसी सामजंस्य की जगह आपकी परेशानी बढ़ा दे। दरअसल, आजकल के कपल्स खाने के बिल भी बांटने की बात करते हैं। क्योंकि वे खुद को किसी से कम नहीं समझते। लेकिन अगर आपका पार्टनर आपसे से ही पूरे बिल चुकाने की बात करें तो ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?

दरअसल, हाल ही में एक मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने अपनी डेटिंग से संबंधित कुछ जानकारी सोशल मीडिया के जरिए आम जनता से शेयर किया। उसके बाद इस मामले ने इंटरनेशनल मीडिया में तूल पकड़ लिया। महिला का कहना है कि उसके मेल पार्टनर से दूसरी मुलाकात में उससे डेटिंग की पूरी बिल चुकाने की उम्मीद की थी, जो 110 पाउंड का था।

ऑनलाइन हुई थी दोस्ती

महिला का कहना है कि शख्स से उसकी मुलाकात ऑनलाइन हुई थी, फिर उन्होंने डेट पर जाने को सोचा। ऐसे में जब व्यक्ति ने 8 पाउंड का बिल चुकाया। तो महिला ने कहा कि अगली हम दोनों बिल बांट लेंगे। अब महिला के इस बात को व्यक्ति ने अलग तरीके से लिया और उसे लगा कि शायद महिला ये कह रही कि अगली बार का बिल वह भुगतान करेगी।

दूसरी डेट को बनाना चाहती थी खास, लेकिन...

ऐसे में दूसरी डेट को खास बनाने के लिए उन दोनों ने डिनर डेट पर जाने के लिए प्लानिंग की। इस दौरान पिछले बिल से तकरीबन 13 गुना अधिक बिल था। इस स्थिति में महिला को अपने पुरुष मित्र से चर्चा करने में भी शर्म आ रही थी। फिर महिला को ऐसा लगा कि शायद ये रेड फ्लैग वाली स्थिति है और फिर उसे शख्स से नहीं मिलना चाहिए। ऐसे यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं दी है। यूजर्स का कहना है कि पहले और दूसरे बिल में जमीन आसमान का अंतर है। ऐसे में महिला को अकेले यह बिल चुकाना अनुचित है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article