Ajab Gajab: 7 बार मौत को छूकर टक से वापस आ गया ये शख्‍स, फिर लॉटरी जीतकर चौंकाया, बड़ी दिलचस्‍प है कहानी

Ajab Gajab: इस शख्‍स का जन्म 1929 में क्रोएशिया में हुआ था। एक संगीत शिक्षक के काम को रोमांचक समझते हुए वे बिलकुल साधारण जीवन गुजार रहे थे। मगर, एक बस और ट्रेन यात्रा ने घटनाओं की एक बेतुकी लंबी श्रृंखला शुरू कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • इस शख्‍स का जन्म 1929 में क्रोएशिया में हुआ
  • सात बार मौत को दे चुका धोखा
  • लॉटरी में लगभग 1 मिलियन डॉलर भी जीते

Ajab Gajab: फ्रेन सेलाक नामक एक क्रोएशियाई बुज़ुर्ग को लेकर सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा है कि, वे दुनिया भर में सबसे भाग्यशाली व्यक्ति हैं। इस बात के पीछे एक ब‍ेहद दिलचस्‍प किस्‍सा है। दरअसल, उनके साथ जो कुछ हुआ है वह बिल्‍कुल किसी हिन्‍दी फिल्‍म की कहानी की तरह है। सेलाक खुद ये मानते हैं कि, वास्तविकता फिल्‍म उद्योग द्वारा पेश की जाने वाली किसी भी चीज से कहीं ज्‍यादा अजीब है। आइए हम आपको फ्रेन सेलाक से जुड़ा वो दिलचस्‍प किस्‍सा बताते हैं जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल है।

इस शख्‍स का जन्म 1929 में क्रोएशिया में हुआ था। एक संगीत शिक्षक के काम को रोमांचक समझते हुए वे बिलकुल साधारण जीवन गुजार रहे थे। मगर, एक बस और ट्रेन यात्रा ने घटनाओं की एक बेतुकी लंबी श्रृंखला शुरू कर दी। NDTV ने बीबीसी के हवाले से कहा है कि, फ्रैनो सेलाक क्रोएशिया के अस्सी वर्षीय संगीत शिक्षक हैं। वे कहते हैं कि उनके बाल-बाल बचने का सिलसिला 1957 में शुरू हुआ, जब वे बस से नदी में गिर गए थे। इसके बाद छह बार और मौत के करीब के पहुंच गए। उनकी ट्रेन पटरी से उतर गई और नदी में जा गिरी वे एक नहीं बल्कि दो विस्फोटित कारों से बच गए और एक विमान दुर्घटना में बाल-बाल बच गए, क्योंकि वे सुरक्षित बाहर निकलकर घास के ढेर पर गिर गए। जब वे चट्टान से नीचे गिरे, तो एक पेड़ की मदद से उनकी जान बच गई। इसके बाद वे बस से टकराने से बच गए। मानो कुदरत उनको दुनिया का सबसे भाग्‍यशाली व्यक्ति बताने का संकेत दे रही हो।

End of Feed