वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: 333 रुपए की चेक और नीलामी में मिले 90 लाख, इस खास वजह ने बढ़ा दी वैल्यू

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated Dec 9, 2023, 12:50 PM IST

एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स का साइन किए हुए एक चेक की नीलामी हुई है, जो महज 4.01 डॉलर का है यानी करीब 333 रुपए। अब चेक की नीलामी 90 लाख में हुई है।

Image

स्टीव जॉब्स का साइन किया हुआ चेक (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

KEY HIGHLIGHTS
  • 333 रुपए का चेक हुए नीलाम
  • नीलामी में मिले 90 लाख रुपए
  • स्टीव जॉब्स ने किया था साइन

Steve Jobs Signed Check: आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के बारे में तो आप सभी जानते हैं, इससे काफी लोग परिचित भी होंगे। इसके पुराने प्रोडक्ट की नीलामी भी होती रहती है, जिसके चलते एप्पल कंपनी और उसके फाउंडर स्टीव जॉब्स भी सुर्खियों में बने रहते हैं। इसका दूसरा कारण भी है कि वे दुनिया के सबसे अमीर लोगों में से एक माने जाते हैं। हाल ही में उनका एक चेक काफी वायरल हो रहा है, इस चेक पर उनके हस्ताक्षर भी है, जो महज 4.01 डॉलर का है, जो कि लगभग 333 रुपए के बराबर है। इंटरनेट मीडिया में इस खबर को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है।

दरअसल, वायरल हो रहे स्टीव जॉब्स के इस साइन किए चेक की नीलामी की गई है, जिसे लाखों रुपए में नीलाम किया गया है। इसके लिए कंपनी को 1,06,985 डॉलर यानी कि करीब 89,18,628 रुपए मिले हैं। ऑक्शन में अंदाजा लगाया था कि इस चेक की नीलामी 25 हजार डॉलर (करीब 20 लाख रुपए) तक जा सकती है। यह चेक 23 जुलाई 1976 का है, जो एप्पल कम्प्यूटर कंपनी (Apple Computer Company) की ओर से जारी किया गया है।

Radio Shack को जारी किया गया था यह चेक

स्टीव जॉब्स के साइन किए हुए इस चेक को अमेरिका में RR ऑक्शन फर्म द्वारा नीलाम कर रही है। ये चेक उस समय का है, जब एप्पल-1 पर काम किया जा रहा था और उस समय महज 50 कम्प्यूटर्स ही तैयार किए गए थे, जिसे कैलिफोर्निया की Byte शॉप को बेचा गया था। यह चेक Radio Shack को जारी किया गया था, जिसमें एप्पल का पहला आधिकारिक ऐड्रेस '770 Welch Rd., Ste. 154, Palo Alto' अंकित है।

किशन गुप्ता
किशन गुप्ताauthor

<p>देश की धार्मिक राजधानी काशी में जन्म लिया और घाटों पर खेल-कूदकर बड़ा हुआ। साल 2019 में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री ली। यही से पत्रकारिता की शुरुआत भी हुई। इसी साल जुलाई में हैदराबाद स्थित रामोजी रॉव के स्वामित्व वाले ईटीवी भारत से करियर की शुरुआत हुई। बतौर ट्रेनी यहां एक साल से अधिक का समय बिताया। यह पहली दफा था, जब घर से दूर निकला था। लेकिन चस्का था तो काम करने, एक अच्छा पत्रकार बनने का। यहां रहकर चंद्रयान - 2 को कवर करने का मौका मिला। इसके बाद राजस्थान में शिक्षक भर्ती को लेकर उम्मीदवारों की ओर से हुए हिंसक विरोध को भी करीब से देखा। इस दौरान पथराव का भी सामना करना पड़ा। लेकिन काम करने का एक जुनून था। यह पहली दफा था, जब मैंने किसी बड़ी न्यूज को कवर किया था। इसके बाद ये सिलसिला चलता गया। कुछ समय ऐसा भी आया, जब होम पेज भी काम करने को मिला। करीब एक साल से अधिक समय बिताने के बाद ईटीवी भारत से अलविदा लिया और अपने गृह जिले में पहुंचा, जहां के एक लोकल चैनल टूडेज इंडिया न्यूज में काम करने का मौका मिला। यहां करीब डेढ़ साल से अधिक का समय बिता, जहां रहकर बनारस के साथ-साथ पूर्वांचल को भी कवर करने का मौका मिला। राजनीति और क्राइम की खबरों में खासा रूचि होने के कारण अक्सर फोकस भी इसी पर रहता था। इस दौरान कोविड के दंश को भी देखा। कोरोना काल का यह वो भयानक मंजर था, जिसकी किसी को आशंका न थी। इस दौरान खबरों के माध्यम से देश के दुख-दर्द को करीब से महसूस करने का मौका मिला। फिर मई 2022 में वनइंडिया ज्वाइन कर ली, यहां से फीचर राइटिंग की शुरुआत करते हुए मैंने ट्रैवेल पर काम करना शुरू किया। ऑफिस बैंगलोर था, तो वहां जाने के लिए काफी सोचना भी पड़ा लेकिन दिमाग में था कि बड़ा कुछ करना है तो देश की आर्थिक राजधानी के लिए निकल पड़ा। यहां काफी कम समय ही बिता, करीब 9 महीने तक काम करने के बाद यहां से अलविदा लिया। फिर समय आया देश के प्रतिष्ठित संस्थान टाइम्स नेटवर्क से जुड़ने का। मार्च 2023 में मैं Timesnowhindi.com के वायरल टीम से जुड़ा। इस बीच तमाम ट्रेंडिंग, वायरल और अजब-गजब जैसी कई खबरें की। बीट अलग होने के कारण थोड़ा चैलेंजिंग था लेकिन उस चैलेंज को पूरा करते हुए और चुनौतियों का सामना करते हुए आज एक साल से ऊपर का समय हो गया है।</p>

और पढ़ें
End of Article