Ajab Gajab: बॉर्बी डॉल जैसी सुंदर दिखने के लिए महिला ने इंसानी चर्बी का किया इस्तेमाल, किए इतने पैसे खर्च सुनकर होश उड़ जाएंगे

अमेरिका की रहने वाली मार्सेला इग्लेशियस ने खुद को सुंदर दिखाने के लिए इंसानी चर्बी का इंजेक्शन लगवाया। इसके लिए उन्होंने लाखों रुपए खर्च भी किए। अब सोशल मीडिया पर महिला को काफी ट्रोल किया जा रहा है लेकिन महिला का कहना है कि ऐसा करने से वह पहले से जवान दिखने लगी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • खूबसूरत दिखने के लिए इंजेक्ट कराया इंसानी चर्बी
  • बॉर्बी डॉल की दिखने के लिए खर्च किए लाखों रुपये
  • सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही ये महिला

American Woman Marcela Iglesias: इस दुनिया में लाखों ऐसी महिलाएं होंगी, जिन्हें खूबसूरत दिखना पसंद होता है। ऐसे में महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता के हिसाब से खुद को सुंदर दिखने में खर्च करती हैं। इसके लिए कुछ महिलाएं महंगे मेकअप किट खरीदती हैं तो कुछ महिलाएं महंगे कपड़े। लेकिन कई बार कुछ महिलाएं खुद को सुंदर दिखाने के लिए कुछ ऊंची-नीची हरकत भी कर जाती हैं और उनकी ये सनक उन्हें किसी भी हद तक जाने पर मजबूर कर देती है।

American Woman Marcela Iglesias

खूबसूरत दिखने के लिए महिला ने इंसानी चर्बी कराया इंजेक्ट (Instagram)

दरअसल, अमेरिका की एक महिला ने खुद को सुंदर दिखाने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसे बारे में हम-आप और एक नॉर्मल इंसान सपने में भी नहीं सोच सकता। जी हां, 47 साल की मार्सेला इग्लेशियस ने खुद बॉर्बी डॉल जैसी सुंदर लड़की बनना था और जवान दिखना था। इसके लिए उसने दूसरे शख्स की चर्बी अपने चेहरे में डलवाया। इसके लिए उसे सर्जरी करवानी पड़ी, जिसमें उसने लाखों रुपये खर्च कर डाले।

End of Feed