वायरल न्यूज़

Ajab Gajab: पति और बच्चों के साथ भारत घूमने आई अमेरिकी महिला को इतना अच्छा लगा इंडिया, किया शॉकिंग काम

Ajab Gajab News:क्रिस्टन फिशर नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में क्रिस्टन बता रही हैं कि अमेरिका में लोग सिर्फ अपनी दुनिया में ही जी रहे हैं।

Image

अमेरिकी महिला (इंस्टाग्राम)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत के प्यार में दीवानी हुई अमेरिकी महिला
  • भारत के लिए छोड़ दिया अपना देश
  • हमेशा के लिए भारत में बस गई महिला

Ajab Gajab News: जब कोई विदेशी पर्यटक भारत आता है, तो उसका मन यहां रहने का कर जाता है। भारत एक ऐसा देश है, जहां सभी धर्मों के इंसान रहते हैं। इसी क्रम में एक अमेरिकी महिला अपने पति और बच्चों के साथ भारत घूमने आई थी। अमेरिकी महिला को भारत इतना अच्छा लगा कि उसने हैरान करने वाला काम किया। दरअसल, उसने अमेरिका पूरी तरह से छोड़ दिया और भारत में ही बस गई। इस अमेरिकी महिला ने अब भारत को अपना घर मान लिया है। वह अपने पति और तीन बच्चों के साथ अब भारत में ही रह गई है।

भारत के प्यार में अमेरिकी महिला ने छोड़ा अपना देश

इसके साथ ही अमेरिकी महिला ने सदा के लिए भारत में बसने की बहुत ही अनोखी वजह बताई है। इस वजह को जानकर आपको अपने देश पर गर्व महसूस होगा। क्रिस्टन फिशर नाम की महिला ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में क्रिस्टन बता रही हैं कि अमेरिका में लोग सिर्फ अपनी दुनिया में ही जी रहे हैं। उन्हें समाज से कोई मतलब नहीं है। वहां सोशल कनेक्टिविटी कुछ नहीं है और कम्युनिटी का अभाव है। देखें वीडियो-

अमेरिकी महिला ने भारत में रहने की बताई वजह

क्रिस्टन ने बताया कि भारत का कल्चर काफी शानदार है। यह पैसों से ज्यादा कीमती है। उन्होंने भारत में कम समय में ऐसी जिंदगी जी ली है, जो अभी तक अमेरिका में नहीं जी थी। क्रिस्टन ने बताया कि भारत जैसा देश पूरी दुनिया में नहीं है। अपना वीडियो शेयर करते हुए क्रिस्टन ने कैप्शन में लिखा, 'हमेशा से एक ही सवाल सामने आता है, मैंने अमेरिका छोड़ भारत क्यों अपनाया? यह सवाल काफी मायने रखता है, अगर आप सोचते हैं कि अमेरिका में भारत से ज्यादा अच्छी लाइफ है तो आप सिर्फ अपने बारे में ही सोच रहे हैं। मुझे अमेरिका से प्यार है, क्योंकि मैं वहां पली-बढ़ी हूं। लेकिन अमेरिका परफेक्ट नहीं है।'

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article