अजब: कुदरत का अनोखा करिश्मा, जिस सऊदी अरब में था भीषण रेगिस्तान, अचानक चारों तरफ आ गई हरियाली

  • Authored by: आदित्य साहू
  • Updated Apr 14, 2024, 05:54 PM IST

Ajab Gajab News: सऊदी अरब के पहाड़ी इलाकों में जहां पहले रेत ही रेत नजर आते थे। वहीं अब जमकर हरियाली देखने को मिल रही है। यहां बड़ी-बड़ी घासें और पेड़-पौधे देखकर लोगों के होश उड़ रहे हैं।

Ajab Gajab News: सऊदी अरब का एक वीडियो इन दिनों लोगों के होश उड़ा रहा है। जो सऊदी अरब भीषण रेगिस्तान और गर्म मौसम के लिए मशहूर था। अब अचानक उस सऊदी अरब में चारों तरफ हरी-हरी घास देखने को मिल रही है। इस वीडियो को देखकर आप भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं कर पाएंगे। अगर आप सऊदी अरब में रेगिस्तान देखने के लिए जाना चाहते हैं तो आपकी ख्वाहिश पूरी नहीं होगी, क्योंकि सऊदी अरब की काया एकदम पलट गई है।

End of Feed