AI या असली ? अमेज़न की नदी में देखे गए विशालकाय एनाकोंडा का Video हो रहा वायरल, जानें क्‍या है सच्‍चाई

Viral Video: एनाकोंडा ज्‍यादातर दलदलों, दलदली भूमि और धीमी गति से बहने वाली नदियों में रहते हैं। सांप अपने शिकार को आसानी से अपने चारों ओर लपेटकर मार सकते हैं। एक डरावने जीव के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के बावजूद एनाकोंडा आम तौर पर स्वभाव से शर्मीले होते हैं।

Viral Video: सोशल मीडिया पर अमेज़न जंगलों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विशाल एनाकोंडा को अमेज़न जंगलों में नदीनुमा जलधारा के बीच रेंगते हुए दिखाया गया है। फुटेज के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इसकी प्रामाणिकता पर सवाल उठाए। यह क्लिप एक हेलीकॉप्टर से रिकॉर्डेड लगती है। इसमें हरे-भरे हरियाली से घिरे एक जल निकाय में विशाल सांप को रेंगते हुए दिखाया गया है। एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को कैप्शन के साथ ऑनलाइन पोस्ट किया, 'एक बार फिर, अमेज़न के जंगलों में एक बड़ा एनाकोंडा सांप देखा गया।' कई यूजर्स ने इस वीडियो को आर्टिफिशयल इंटेलीजेंस की मदद से बनाया बताया गया है। वहीं, अन्य लोग इस दुर्लभ दृश्य को देखकर आश्चर्यचकित रह गए। एनाकोंडा आम तौर पर अमेजन के जंगलों में पाए जाते हैं। इन्हें दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे भारी सांप माना जाता है, जिसका वजन 90 किलोग्राम से भी ज़्यादा होता है। ये विशालकाय सरीसृप जहरीले नहीं होते और 20 फ़ीट से ज़्यादा लंबे हो सकते हैं। चूंकि, इस वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं हो पाई है इसलिए टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।

पानी में रेंगता सांप।

बताया जाता है कि, एनाकोंडा ज्‍यादातर दलदलों, दलदली भूमि और धीमी गति से बहने वाली नदियों में रहते हैं। सांप अपने शिकार को आसानी से अपने चारों ओर लपेटकर मार सकते हैं। एक डरावने जीव के रूप में अपनी प्रतिष्ठा के बावजूद एनाकोंडा आम तौर पर स्वभाव से शर्मीले होते हैं और मानव संपर्क से बचते हैं। कुछ महीने पहले, एक वीडियो ने इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोरी थी, जिसमें ब्राज़ील में पर्यटकों के एक समूह को एनाकोंडा की तस्वीरें और वीडियो बनाते हुए देखा गया था। यह सांप पानी में धीरे-धीरे आगे बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसे देखने वाले लोग डरे और सहमे हुए थे।

End of Feed